[Exclusive] इंडिया में लॉन्च से पहले Realme 15 Pro के कलर्स और मेमोरी ऑप्शंस आए सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/realme-15-pro-colours-memory-options-revealed.jpg
Highlights

Realme 14 Pro सीरीज की शुरुआत भारत में इस साल की शुरुआत में हुई थी। वहीं, अब महीनों बाद ऐसा लग रहा है कि ब्रांड इसका अगला वर्जन Realme 15 Pro Series के रूप में पेश करने की तैयारी कर रहा है। इसे लेकर 91mobiles ने एक्सक्लूसिव तौर पर Realme 15 Pro के कलर वेरिएंट्स, मेमोरी ऑप्शंस और मॉडल नंबर से जुड़ी जानकारी शेयर की है। पिछले मॉडल की तरह, इस हैंडसेट की कीमत भी ₹25,000 से कम हो सकती है।

Realme 15 Pro कलर्स और मेमोरी ऑप्शंस (लीक)

फिलहाल हमारे पास यही जानकारियां उपलब्ध हैं, लेकिन चूंकि लीक सामने आना शुरू हो चुके हैं, इसलिए आने वाले दिनों में इस फोन से जुड़ी और भी जानकारियां मिलने की उम्मीद है। यह फोन जुलाई के अंत तक लॉन्च हो सकता है, क्योंकि पिछले साल Realme 13 Pro को भी इसी समय पेश किया गया था, जबकि Realme 12 Pro की घोषणा जनवरी 2024 की शुरुआत में हुई थी।

यह लीक उस रिपोर्ट के तुरंत बाद सामने आया है जिसमें हमने Realme 15 के कलर और स्टोरेज ऑप्शंस की जानकारी दी थी। बताया गया था कि यह स्मार्टफोन 12GB RAM और 512GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज तक के वैरियंट में लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही, यह डिवाइस Silk Pink, Velvet Green, और Flowing Silver जैसे कलर वेरिएंट्स में आ सकता है।

Realme 15 Pro को भी अपने पिछले वर्जन की तरह वेगन लेदर वैरियंट में लाया जा सकता है। इसके साथ ही, यह फोन प्रीमियम कैमरा एक्सपीरियंस और पावरफुल परफॉर्मेंस पर फोकस करेगा। Realme 14 Pro की शुरुआती कीमत ₹24,999 थी, जो बढ़कर ₹26,000 तक जाती है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा सकता है कि इसका अगला वर्जन करीब-करीब इसी प्राइस रेंज में लॉन्च हो सकता है।