Realme 15 सीरीज में आएगा Realme 15T स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/08/realme-15t-specs-leak-realme-15-series-china-launch-in-september-confirmed.jpg

Realme ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि Realme 15 सीरीज को सितंबर में चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन Realme 15, Realme 15T और Realme 15 Pro शामिल हो सकते हैं। बता दें कि भारत में बेस और Pro वैरियंट पहले ही लॉन्च हो चुके हैं, वहीं अब Realme 15T की चर्चा होने लगीं है। हाल में लीक के माध्यम से इस फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस सामने आए थे और आज टीजर पोस्टर सामने आ गया है। आइए, आगे आपको इस अपकमिंग फोन के संभावित डिटेल्स बताते हैं।

आप नीचे दिए गए ऑफिशियल टीजर पोस्टर में देख सकते हैं कि Realme 15 सीरीज को अगले महीने सितंबर में लाने की बात कंफर्म हुई है। कंपनी ने फिलहाल लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन फोंस को पहले या दूसरे हफ्ते में पेश किया जा सकता है। इस जानकारी के अलावा टीजर में डुअल-कर्व्ड डिस्प्ले और कर्व्ड बैक पैनल देखने को मिला है। वहीं, रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप लग रहा है।

यदि बात करें सीरीज के तीसरे मॉडल Realme 15T की तो लीक के अनुसार इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन और अभिषेक यादव के अनुसार आगामी Realme 15T डिवाइस में 6.57-इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो स्लिम और कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आ सकता है। खास बात यह है कि स्लिम डिजाइन के बावजूद इसमें बड़ी बैटरी दी जा सकती है। अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार Realme 15T में 7,000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। सिर्फ 7.79mm की मोटाई के साथ इतनी बड़ी बैटरी मिलना इस फोन को कैटेगरी में यूनिक बना सकता है।

लीक के मुताबिक Realme 15T का डिस्प्ले 2200 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट कर सकता है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी काफी बेहतर हो सकती है।

फोन में MediaTek Dimensity 6400 Max चिपसेट होने की बात सामने आई है। कैमरे की बात की जाए तो रियलमी 15टी में 50MP का रियर सेंसर और 50MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है, जो सेल्फी लवर्स के लिए इसे खास बना सकता है।

अगर Realme 15 सीरीज को देखें, तो कंपनी ने हर मॉडल को अलग तरह के यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया है। Realme 15 Pro उन लोगों के लिए अच्छा है जो कैमरा और परफॉर्मेंस को ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं, Realme 15 दमदार स्पेसिफिकेशंस के साथ प्रो का सस्ता विकल्प है। वहीं, आने वाला Realme 15T खास तौर पर स्लिम डिजाइन, हाई ब्राइटनेस डिस्प्ले और बड़ी बैटरी को लेकर यूजर्स को लुभा सकता है।

बता दें कि इससे पहले जुलाई में Realme ने ग्लोबल बाजार में Realme 15 और 15 Pro को पेश किया है। इनमें IP65/68/69 वॉटर रेसिस्टेंस तकनीक, 6.8-इंच माइक्रो-कर्व्ड डिस्प्ले, 1.5K रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 4608Hz PWM डिमिंग और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस डिस्प्ले जैसी खूबियां दी गई हैं। Realme 15 में MediaTek Dimensity 7300+ प्रोसेसर है। जबकि Pro मॉडल में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट लगा हुआ है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme 15 Pro में फ्रंट पर 50MP का कैमरा और बैक पर 50MP प्राइमरी + 50MP अल्ट्रा-वाइड डुअल कैमरा सेटअप लगाया गया है। वहीं, बेस Realme 15 में 16MP का सेल्फी और रियर पर 50MP प्राइमरी + 8MP सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। दोनों डिवाइस में 7,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।

Realme 15 सीरीज मिड-रेंज सेगमेंट में जबरदस्त लग सकती है। जहां Realme 15 और Pro पहले से ही एक अच्छा पैकेज ऑफर कर रहे हैं। वहीं, Realme 15T की लीक जानकारी से लगता है कि इसका स्लिम प्रोफाइल के बावजूद बड़ी बैटरी और दमदार ब्राइटनेस डिस्प्ले इसे खास बना सकता है। अगर कंपनी इसे कम दाम में लती है तो यह vivo T4, iQOO Z10 और Motorola Edge 60 Fusion मोबाइल्स से मुकाबला कर सकता है। यदि हमें आगे भी कोई अपडेट मिलेगा तो आपको नए पोस्ट के साथ जानकारी देंगे। हमारे साथ जुड़े रहें।