
रियलमी ने पिछले साल अपनी नंबर सीरीज के प्रो मॉडल realme 15 Pro 5G को इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल 7000mAh battery, 50MP Camera, 12GB RAM और Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ आया था। उस वक्त यह स्मार्टफोन 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया था। लेकिन अब यही रियलमी 5जी फोन अपने सबसे कम रेट पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। रियलमी 15 प्रो पर तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है और छूट पाने के लिए किसी बैंक कार्ड की भी जरूरत नहीं है।
realme 15 Pro पर 8,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। भारी डिस्काउंट के साथ यह मोबाइल शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि कंपनी की ओर से इस मोबाइल पर फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसका फायदा कोई भी ग्राहक उठा सकता है। इस छूट के लिए किसी बैंक क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड की जरूरत भी नहीं है। फोन को डिस्काउंटेड प्राइस पर ही बेचा जा रहा है जिसे कोई भी व्यक्ति खरीद सकता है।
रियलमी 15 प्रो के 12GB RAM + 512GB Storage वाले टॉप वेरिएंट पर 8,000 रुपये की छूट मिल रही है और अन्य सभी वेरिएंट्स पर 7,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। डील के तहत यह 5जी फोन सिर्फ 24,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर परचेज किया जा सकता है। यह 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का रेट है जो 31,999 रुपये में लॉन्च हुआ था।
इसी तरह 8GB + 256GB वेरिएंट को कंपनी की ओर से 33,999 रुपये में लाया गया था लेकिन अब डिस्काउंट का बाद इसका प्राइस गिरकर 26,999 रुपये हो गया है। 12GB RAM वाले 5G फोन वेरिएंट्स की बात करें तो 256GB स्टोरेज के साथ यह 35,999 रुपये में लॉन्च हुआ था और अब इसकी कीमत 28,999 हो गई है। वहीं 512GB मेमोरी वाला फोन 38,999 रुपये से घटकर 30,999 रुपये का हो गया है। फोन खरीदने या डील की डिटेल्स जानने के लिए (यहां क्लिक) करें।
रियलमी 15 प्रो 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल 6.8-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे HyperGlow 4D Curve+ डिस्प्ले पर नाम दिया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 2500Hz टच सैपलिंग रेट और 6500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है।
realme 15 Pro 5G फोन एंड्रॉयड आधारित रियलमी यूआई पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना स्नेपड्रैगन 7 जेन 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.84GHz से लेकर 2.8GHz तक हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि यह रियलमी 5जी फोन LPDDR4X RAM तकनीक सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए realme 15 Pro 5G स्मार्टफोन तगड़ी 7000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर 15 घंटे 40 मिनट का आ चुका है। इस मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। बताते चलें कि यह मोबाइल IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग वाला है जो डिवाइस को वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करता है।
रियलमी 15 प्रो 5जी फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है। यह Sony IMX896 सेंसर है जो 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रियलमी 5जी फोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।











