7000mAh बैटरी वाला realme 15T या फिर 7300mAh बैटरी वाला Vivo T4, कंपैरिजन में देखें कौन है बेहतर

Join Us icon

मिड बजट सेगमेंट में मोबाइल यूजर्स के लिए नया ऑप्शन लाते हुए आज realme 15T 5G फोन इंडिया में लॉन्च किया गया है। यह 7,000mAh battery वाला मोबाइल है जो 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया है। ​इस प्राइस रेंज में Vivo T4 5G स्मार्टफोन 7,300mAh battery सपोर्ट करता है जिसका स्टार्टिंग प्राइस 21,999 रुपये है। ऐसे में यूजर्स के पास सवाल खड़ा होता है कि इस बजट में कौन सा मोबाइल अधिक पावरफुल है और किस चुना जाना चाहिए। सवाल का जवाब जानने के लिए हमने रियलमी 15टी और वीवो टी4 की स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन किया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

कीमत का कंपैरिजन

प्राइसrealme 15TVivo T4
8GB RAM + 128GB Storage₹20,999₹21,999
8GB RAM + 256GB Storage₹22,999₹25,999
12GB RAM + 256GB Storage₹24,999

रियलमी 15टी 5जी फोन जहां भारतीय बाजार में 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर खरीदा जा सकेगा। वहीं वीवो टी4 5जी फोन सिर्फ 8जीबी रैम पर सेल के लिए उपलब्ध है। दोनों फोन की शुरुआती कीमत क्रमश: 20,999 रुपये और 21,999 रुपये है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं 8जीबी+256 का रेट रियलमी 15टी का 22,999 रुपये और वीवो टी4 का 25,999 रुपये है।

देखा जाए तो 8जीबी रैम के साथ अगर आप 256जीबी स्टोरेज पाना चाहेंगे तो यहां Vivo T4 स्मार्टफोन realme 15T की तुलना में काफी महंगा पड़ेगा। वहीं सबसे बड़ी बात यह भी है कि वीवो फोन के इस वेरिएंट के जितने रुपये चुकाने होंगे उससे कम में तो रेट रियलमी 15टी का 12GB RAM वाला मॉडल भी आ जाएगा जिसका प्राइस 24,999 रुपये है।

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्सrealme 15TVivo T4
डिस्प्ले6.57″ FHD+ 120Hz AMOLED6.77″ FHD+ 120Hz AMOLED
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6400 MaxQualcomm Snapdragon 7s Gen 3
रैम12GB LPDDR4X RAM12GB LPDDR4X RAM
स्टोरेज256GB UFS 2.2 Storage256GB UFS 2.2 Storage
बैक कैमरा50MP + AI50MP + 2MP
फ्रंट कैमरा50MP Selfie32MP Selfie
बैटरी7,000mAh Battery7,300mAh Battery
चार्जिंग60W SUPERVOOC90W FlashCharge

डिस्प्ले

रियलमी 15टी 5जी फोन 1080 x 2372 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.57-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह AMOLED पैनल पर बनी फ्लैट स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 4000nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं वीवो टी4 की बात करें तो यह मोबाइल 2392 × 1080 पिक्सल पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ AMOLED स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

relame 15T और Vivo T4 दोनों ही मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक सपोर्ट करते हैं। रियलमी फोन जहां कॉम्पैक्ट स्क्रीन वाला फोन है वहीं वीवो स्मार्टफोन लार्ज स्क्रीन पर कंटेंट देखने का मजा देता है। दोनों ही रिफ्रेश रेट एक समान है वहीं वीवो टी4 में यूजर्स को अधिक निट्स ब्राइटनेस मिलेगी। यह धूप में बेहतर विजुअल क्वालिटी प्रदान करती है।

प्रोसेसर

रियलमी 15टी 5जी मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 मैक्स पर काम करने वाला इंडिया का पहला स्मार्टफोन है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं वीवो टी4 में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 7एस जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर चलता है।

दोनों स्मार्टफोंस की तुलना में वीवो टी4 में दिया गया चिपसेट रियलमी 15टी से अधिक फास्ट है। दोनों मोबाइल्स के प्रोसेसर की परफॉर्मेंस जांचने के लिए हमने इनमें कुछ बेंचमार्क टेस्ट को रन किया। इन बेंचमार्क टेस्ट में किसका कैसा रिस्पॉस आया, यह आप आगे पढ़ सकते हैं।

बेंचमार्क टेस्टrealme 15TVivo T4
एनटूटू बेंचमार्क4,48,6257,97,572
पीसीमार्क परफॉर्मेंस10,94410,797
गीकबेंच सिंगल-कोर7991174
गीकबेंच मल्टी-कोर20493334
बर्नआउट टेस्ट63.1%69.2%

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए रियलमी 15टी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन ओआईएस सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल में एफ/2.4 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

वीवो टी4 5जी स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर लगाया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो का 5जी फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए रियलमी 15टी 5जी फोन जहां 7,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है वहीं वीवो टी4 5जी फोन में 7,300एमएएच बैटरी लगाई गई है। इसी तरह बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए रियलमी फोन में 60वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक और वीवो स्मार्टफोन में 90वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलती है। रियलमी 15टी 10वॉट रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।

दोनों स्मार्टफोंस की बैटरी की क्षमता को परखने के लिए 91मोबाइल्स ने इनमें बैटरी बेंचमार्क टेस्ट किए और साथ ही चार्जिंग स्पीड को भी परखा। इन मोबाइल्स में हमने आधा घंटा तक ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीम करके चेक किया कि किसकी बैटरी कितनी घटती है। रिजल्ट आप नीचे लगी टेबल में देख सकते हैं।

बैटरी – चार्जिंग टेस्टrealme 15TVivo T4
पीसीमार्क बैटरी बेंचमार्क17 घंटे, 30 मिनट18 घंटे, 1 मिनट
चार्जिंग टाइम (20%-100%)64 मिनट 45 मिनट
यूट्यूब बैटरी ड्रॉप (30 मिनट)1 प्रतिशत3 प्रतिशत

ऑपरेटिंग सिस्टम

रियलमी 15टी और वी​वो टी4 एंड्रॉयड 15 ओएस पर लाए गए हैं। रियमली मोबाइल जहां realme UI 6.0 पर काम करता है वहीं वीवो फोन में Funtouch OS 15 दिया गया है। रियलमी 15टी जहां 3 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आया है वहीं वीवो टी4 50 महीने की स्मूथ परफॉर्मेंस देने का दावा करता है।

कौन तगड़ा फोन

सबसे पहले स्क्रीन की बात करें तो दोनों स्मार्टफोंस का टारगेट ऑडियंस अलग-अलग है। जैसा कि हमने पहले ही बताया, छोटे साइज़ वाले फोन पसंद करने वालों के लिए रियलमी 15टी और बड़ी स्क्रीन पर कंटेंट देखने वालों के लिए वीवो टी4 बना है। वहीं दोनों मोबाइल फोन का कैमरा भी तकरीबन एक समान ही है। AI फीचर्स और फिल्टर्स के साथ दोनों स्मार्टफोन ठीक फोटोग्राफी रिजल्ट दे देंगे।

अगर परफॉर्मेंस के लिहाज से देखें तो यहां Vivo T4 स्मार्टफोन realme 15T को पीछे छोड़ता है। वीवो फोन का प्रोसेसर रियलमी मोबाइल की तुलना में अधिक फास्ट और बेहतर काम कर सकता है। इसी तरह बैटरी और चार्जिंग के क्षेत्र में भी वीवो टी4 5जी फोन को रियलमी 15टी से अधिक भरोसेमंद माना जाएगा। बैटरी एमएएच में बेशक बहुत ज्यादा अंतर नहीं है लेकिन चार्जिंग टेक्नोलॉजी वीवो टी4 में ज्यादा एडवांस दी गई है।

कुल मिलाकर आप कॉम्पैक्ट मोबाइल फोन चलाना चाहते हैं तो रियलमी 15टी को चुन सकते हैं। इसी तरह अगर बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो वीवो टी4 आपके काम आएगा। ओवरॉल परफॉर्मेंस के मामले में दोनों ही औसत दर्जे के हैं। किसी एक से बहुत हैवी प्रोसेसिंग की उम्मीद नहीं की जा सकती है। हॉं, बैटरी दोनों ही लंबा साथ देने वाली है। मोबाइल यूजर स्मार्टफोन की लुक, डिजाइन और अपनी ब्रांड प्रेफरेंस के हिसाब से कोई भी 5जी फोन परचेज कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here