29 जनवरी को वियतनाम में लॉन्च होगी Realme 16 5G सीरीज, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Realme ने वियतनाम में Realme 16 5G सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। Realme Vietnam के ऑफिशियल सोशल मीडिया चैनल पर शेयर किए गए टीजर के अनुसार, इस लाइनअप में Realme 16 5G और Realme 16 Pro 5G को एंट्री मिलेगी। इन्हें 29 जनवरी 2026 को दोपहर 3:00 बजे (लोकल समय अनुसार) लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले Realme 16 रिटेल लिस्टिंग में सामने आ चुका है। आइए, आगे दोनों मॉडल्स की डिटेल्स जानते हैं।
Realme 16 5G को Vietnam के रिटेलर thegioididong पर स्पॉट किया गया था। जिसमें इसके कलर ऑप्शंस और कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस शेयर किए गए थे। वहीं, अब लेटेस्ट टीजर में यह भी पुष्टि हुई है कि वियतनाम में स्टैंडर्ड Realme 16 5G के साथ Realme 16 Pro 5G भी लॉन्च होगा। बता दें कि भारत में प्रो और प्रो प्लस पहले ही आ चुके हैं।
खास बात यह है कि जहां टीजर में लॉन्च डेट 29 जनवरी बताई गई है, वहीं thegioididong की लिस्टिंग में Realme 16 5G की रिलीज टाइमलाइन फरवरी 2026 बताई गई है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लॉन्च इवेंट के बाद फोन की ओपन सेल फरवरी में शुरू की जा सकती है। इसी वेबसाइट पर Realme 16 Pro 5G भी लिस्टेड है, लेकिन फिलहाल इसमें सिर्फ ब्लैक कलर ऑप्शन नज़र आया है, जिससे लगता है कि लॉन्च के वक्त और भी कलर वेरिएंट्स आ सकते हैं।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो लिस्टिंग के अनुसार Realme 16 5G फोन में 6.57 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और AGC DT-Star D+ प्रोटेक्शन के साथ आएगा। यह Android 16 पर रन करेगा। इसमें MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिपसेट दिया जाएगा। जिसे 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है।
Realme 16 5G में 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। खास बात यह है कि फोन के कैमरा मॉड्यूल में यूनिक रियर सेल्फी मिरर भी शामिल होगा।
बैटरी के मामले में Realme 16 5G को काफी दमदार बताया जा रहा है, क्योंकि इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। बॉक्स में चार्जर भी मिलने की बात सामने आई है। इसके अलावा फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसी फ्लैगशिप-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी रेटिंग्स, 5G सपोर्ट, NFC, IR ब्लास्टर और ब्लैक व वाइट कलर ऑप्शंस मिलने की संभावना है।
Realme 16 Pro 5G के वियतनाम मॉडल में लगभग वही स्पेसिफिकेशंस मिलने की उम्मीद है, जो भारत में लॉन्च किए गए मॉडल में देखने को मिले हैं।
बताते चलें कि पूर्व लीक में Realme 16 5G के इंडिया में भी लॉन्च होने की बात सामने आई है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर टिपस्टर ने जानकारी दी थी। यानी वियतनाम में आने के बाद इसका लॉन्च भारत में भी जल्द हो सकता है। यदि आप आने वाले कुछ हफ्तों में नया मिड रेंज फोन देख रहे हैं जिसमें बढ़िया परफॉरमेंस, कैमरा और बड़ी बैटरी मिले तो Realme 16 5G के लिए रुक सकते हैं। हम आगे भी आपको इसका अपडेट देंगे। ऐसी ही और टेक न्यूज पढ़ने के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।