सस्ता स्मार्टफोन realme 16 Lite होने वाला है लॉन्च! ये डिटेल्स आई सामने

Join Us icon

realme 16x 5G फोन कुछ ही दिनों पहले इंडिया में लॉन्च हुआ है जिसका स्टार्टिंग प्राइस 25,999 रुपये है। इससे पहले भारतीय बाजार में realme 16 ,realme 16T, realme 16 Pro और realme 16 Pro+ लाए जा चुके हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी जल्द ही इस सीरीज में एक और नया मॉडल realme 16 Lite भी जोड़ने जा रही है। यह स्मार्टफोन सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर सामने आया है जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

realme 16 Lite को ब्लूटूथ एसआईजी डाटाबेस में लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग को टिपस्टर एनविन ने स्पॉट किया है। Bluetooth SIG में रियलमी 16 लाइट का मॉडल नंबर RMX5366 बताया गया है। दिलचस्प बात यह है कि इसी मॉडल नंबर के साथ पहले realme P4x और realme C100X स्मार्टफोन भी लॉन्च किए जा चुके हैं। यानी उम्मीद कर सकते हैं कि रियलमी 16 लाइट की अधिकांश स्पेसिफिकेशन्स इन्हीं में से किसी मोबाइल के साथ मेल खा सकती है।

realme 16 Lite की स्पेसिफिकेशन्स

पिछले महीने यानी जुलाई में realme C100x इंडिया में लॉन्च हुआ था। अगर अपकमिंग रियलमी स्मार्टफोन इसी का रिब्रांडिड वर्जन बनकर आता है तो realme 16 Lite में 1.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला Unisoc T7250 प्रोेसेसर दिया जा सकता है। इस फोन में एंड्रॉयड 16 बेस्ड realme UI मिल सकता है और कंपनी फोन को 4GB या 6GB RAM पर लॉन्च कर सकती है।

realme 16 Lite स्मार्टफोन को रियलमी सी100एक्स की ही तरह 8,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है। उम्मीद है कि यह मोबाइल 7 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आएगा और इसमें Reverse चार्जिंग तकनीक भी मिलेगी। रियलमी 16 लाइट को 360 डिग्री आर्मरशेल प्रोटेक्शन के साथ पेश ​किया जा सकता है और वाटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया जा सकता है।

realme C100X

अपकमिंग स्मार्टफोन रियलमी 16 लाइट में 6.8-इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी जा सकती है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 900nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस रियलमी स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। बहरहाल realme 16 Lite की कंफर्म स्पेक्स और फोन से जुड़ी अन्य डिटेल्स के लिए अभी कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here