
Realme अपनी नंबर सीरीज में नए अपग्रेड की तैयारी में लग रहा है। इस लाइनअप में आने वाले Realme 16 Pro को लेकर जानकारी अभी से सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि यह भारतीय मॉडल की डिटेल्स हैं। जिसमें फोन के स्टोरेज और कलर ऑप्शंस शामिल हैं। बता दें कि पूर्व मॉडल Realme 15 Pro ग्राहकों को पसंद आया है और आगामी डिवाइस में और बेहतर अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। आइए, आगे लेटेस्ट अपडेट विस्तार से जानते हैं।
लेटेस्ट लीक की बात करें तो यह टिप्स्टर Abhishek Yadav ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है। इसमें Realme 16 Pro के भारतीय वेरिएंट्स और कलर ऑप्शंस को लेकर जानकारी शेयर की गई है। बताया गया है कि यह फोन तीन नए कलर्स Pebble Grey, Master Gold और Orchid Purple में लॉन्च हो सकता है।
मेमोरी ऑप्शंस की बात करें तो आगामी Realme 16 Pro को भारत में चार स्टोरेज में लाया जा सकता है। जिसमें 8GB + 128GB, 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा इन सभी वेरिएंट्स का मॉडल नंबर RMX5120 IN बताया गया है।
पूर्व मॉडल यानी Realme 15 Pro की बात करें तो इसमें 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, 50MP प्राइमरी कैमरा वाला ट्रिपल कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा है। बैटरी के मामले में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 80W Ultra फास्ट फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। फोन डिजाइन और परफॉर्मेंस दोनों मामलों में काफी बढ़िया लग सकता है। ऐसे में आगामी कि Realme 16 Pro में और शानदार अपग्रेड मिलने की उम्मीद की जा सकती है।
आगामी Realme 16 Pro का मुकाबला लॉन्च के बाद संभावित तौर पर Redmi Note 15 Pro, iQOO Z10 और Vivo V60 जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। हालांकि अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है इसलिए असल मुकाबला बाद में ही पता चल पाएगा।
क्योंकि यह शुरुआती डिटेल्स है Realme 16 Pro उन यूजर्स के लिए सही विकल्प बन सकता है जो आने वाले कुछ महीनो में नया फोन देख रहे हैं । इसे लेकर आगे भी और जानकारियां सामने आएंगी।
फिलहाल यह फोन लीक स्टेज पर है। इसलिए आगे देखना होगा कि क्या अपडेट सामने आते हैं। यदि आप कुछ महीनों में नया डिवाइस प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। ऐसे ही और अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।













