200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाले realme 16 Pro का इंडिया प्राइस लॉन्च से पहले ही हुआ लीक, देखें डिटेल

Join Us icon

रियलमी कंपनी आने वाली 6 जनवरी को इंडिया में अपनी ’16 प्रो सीरीज’ लेकर आ रही है। इस सीरीज के तहत realme 16 Pro और realme 16 Pro+ 5G फोन लॉन्च होंगे। इन स्मार्टफोंस के मार्केट में आने से पहले ही अपकमिंग मोबाइल का प्राइस लीक हो गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार रियलमी 16 प्रो 5जी फोन 30 हजार की रेंज में आएगा। सभी वेरिएंट्स का प्राइस आप आगे देख सकते हैं।

realme 16 Pro प्राइस (लीक)

  • 8GB RAM + 128GB Storage ₹31,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage ₹33,999
  • 12GB RAM + 256GB Storage ₹36,999

रियलमी 16 प्रो का प्राइस टिपस्टर संजू चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। लीक के अनुसार यह रियलमी फोन 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर लॉन्च होगा। फोन की कीमत 31,999 रुपये से शुरू होगी जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलेगी। वहीं मोबाइल के 8जीबी व 256जीबी वेरिएंट का रेट 33,999 रुपये बताया गया है। लीक के अनुसार 12जीबी रैम वाला 5जी फोन 256जीबी मेमोरी पर लाया जाएगा और इसका लॉन्च प्राइस 36,999 रुपये होगा।

realme 15 Pro 5G फोन की बात करें तो यह मोबाइल जुलाई 2025 में इंडिया में लॉन्च हुआ था। यह स्मार्टफोन कुल चार मेमोरी वेरिएंट्स में लाया गया था। इसके 8GB RAM + 128GB Storage वाले बेस वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये थी। वहीं 8GB + 256GB को 33,999 रुपये रुपये में लॉन्च किया गया था। यह 12GB RAM वाला रियलमी फोन 256GB और 512GB स्टोरेज पर लॉन्च हुआ है जिसका प्राइस क्रमश: 35,999 रुपये और 38,999 रुपये रखा गया था। अगर रियलमी 16 प्रो का लीक प्राइस सही है तो इसे पिछले जेनरेशन की तुलना में महंगा नहीं कहा जाएगा।

रियलमी 16 प्रो 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी द्वारा ऑफिशियल जानकारी दी जा चुकी है कि यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300 Max ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गौरतबल है कि कंपनी का realme 15 इस प्रोसेसर के ‘Plus’ पर लाया गया जिसका एनटूटू स्कोर 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 728221 आ चुका है।

realme-16-pro-plus-5g-india-realme-c81-4g-india-asia-variant-colours-storage-leak

realme 16 Pro 5G 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन होगा। इस मोबाइल का कैमरा LumaColor एल्गोरिदम पर काम करेगा जिसके चलते फोटोग्राफ में बेहतर लाइट और कलर्स प्राप्त होंगे। इसके अलावा ब्रांड द्वारा खुलासा किया जा चुका है कि इस मोबाइल में पंच-होल डिस्प्ले दी जाएगी जो 6500nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी। उम्मीद है कि ​फोन स्क्रीन पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी मिल जाएगा।

पावर बैकअप के लिए रियलमी 16 प्रो को तगड़ी 7,000mAh Battery से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह 10.7 घंटे की गेमिंग या 22 घंटे का यूट्यूब प्लेबैक टाइम दे सकती है। वहीं फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है।

इस फोन को कंपनी एंड्रॉयड आधारित realme UI 7.0 पर लेकर आएगी। यूजर्स को इसमें 3 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त होगी। realme 16 Pro IP66/67/68/69K रेटिंग के साथ आएगा। यह डस्ट और वॉटरप्रूफ होने के साथ ही 36 तरह के लिक्विड से फोन को सुरक्षित रखेगा। सिर्फ इतना ही नहीं 80 डिग्री गर्म पानी को भी झेल जाएगा।

रियलमी 16 प्रो की वास्तविक कीमत क्या होगी इसके लिए फोन लॉन्च का इंतजार करना होगा। वहीं मोबाइल के अन्य फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी 6 जनवरी को मिलेगी। अपने प्राइस सेगमेंट में यह रियलमी फोन अपकमिंग OPPO Reno 15 सहित मार्केट में मौजूद Vivo V60, OnePlus Nord 5 और POCO F7 को चुनौती देगा।

realme 16 Pro Price
Rs. 36,999
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here