Realme 17 Pro में मिल सकती है 10,000mAh की बड़ी बैटरी, फीचर्स लॉन्च से पहले लीक

Realme अपनी नंबर सीरीज में नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। इसमें आने वाले Realme 17T की जानकारी कुछ दिन पहले ही सामने आई थी। वहीँ, अब Xpert Pick ने इंडस्ट्री सोर्स के हवाले से Realme 17 Pro के स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं। लीक के मुताबिक, इस फोन की सबसे बड़ी खासियत 10,000mAh की बैटरी हो सकती है। आइए, आगे पूरी डिटेल्स जानते हैं।
Realme 17 Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक
Xpert Pick की रिपोर्ट के अनुसार, Realme 17 Pro में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया जा सकता है। खास बात यह है कि पिछले मॉडल में भी 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 7300 Max चिपसेट दिया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों चिपसेट के बीच बड़ा अंतर नहीं होगा।
बैटरी की बात करें तो आगामी Realme 17 Pro में 10,000mAh की बैटरी मिलने की जानकारी सामने आई है। अगर ऐसा होता है तो यह Realme P4 Power के बाद कंपनी का दूसरा फोन होगा। जिसमें इतनी बड़ी बैटरी दी जाएगी। हालांकि, फोन की चार्जिंग स्पीड के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए अपकमिंग Realme 17 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, फ्रंट कैमरा 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट कर सकता है। हालांकि, सेल्फी कैमरे के सेंसर को लेकर जानकारी साफ नहीं है। इसमें 32MP या 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो Realme 17 Pro में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। फोन को IP68/IP69 रेटिंग के साथ पेश किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
सॉफ्टवेयर के मामले में भी फोन में बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, Realme 17 Pro में Realme UI की जगह ColorOS 17 पर आधारित Android 17 मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल फोन के नाम, फीचर्स या लॉन्च टाइमलाइन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
बता दें कि पूर्व में आए Realme 16 Pro में 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 200MP मेन और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा, 50MP सेल्फी कैमरा और 7,000mAh की बैटरी है। ऐसे में Realme 17 Pro में 10,000mAh की बैटरी बड़ा अपग्रेड हो सकता है।
अगर आप आने वाले महीनों में बड़ी बैटरी वाला फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Realme 17 Pro तगड़ा विकल्प बन सकता है। इसके बारे में आगे भी जानकारी लेने के लिए 91मोबाइल्स साइट पर खबरें पढ़ते रहें।