अब Realme 5 के लिए नहीं करना होगा सेल का इंतजार, ऑफलाइन शुरू हुई सेल

कंपनी ने पिछले माह अपनी Realme 5 सीरीज के अंदर Realme 5 और Realme 5 Pro को लॉन्च किया था। वहीं, इन दोनों की कई फ्लैश सेल अब तक हो चुकी हैं। लेकिन, अगर आप फ्लैश सेल में Realme 5 स्मार्टफोन नहीं खरीद पाएं हैं और अगली सेल का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है।
रियलमी के ऑफिशल ट्विटर अकाउंट से इस बात की जानकारी दी गई है कि अब इस स्मार्टफोन को रियलमी पार्टनर ऑफलाइन रिटेलर्स पर खरीदा जा सकता है। रियलमी के ऑफिशल अकाउंट से ट्वीट कर डिवाइस की ऑफलाइन सेल शुरू होने की जानकारी दी गई। कंपनी ने ट्वीट में लिखा, ‘रियलमी 5 लवर्स के लिए अच्छी खबर! क्वॉडकैमरा पावर हाउस के और पास आने के लिए तैयार हो जाइए और रियलमी 5 को एक्सपीरियंस कीजिए। वहीं, दूसरा डिवाइस Realme 5 Pro अब भी ऑनलाइन एक्सक्लूसिव ही बना हुआ है और जल्द ही इसकी ऑफलाइन सेल शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। इसे भी पढ़ें: Realme 5G स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, स्नैपड्रैगन 7-सीरीज प्रोसेसर देगा ताकत
Great news for #realme5 lovers! Get ready to come closer to the #QuadCameraPowerhouse and experience realme 5 as it will now be available at our offline stores from tomorrow.
Don’t miss the chance! pic.twitter.com/hn1cuNJfkR— realme (@realmemobiles) September 10, 2019
अगर बात करें Realme 5 की कीमत की तो इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपए है। वहीं, फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपए में सेल किया जाएगा। इसके अलावा स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का की कीमत 11,999 रुपए है। इसे भी पढ़ें: 8जीबी रैम और 48-एमपी क्वॉड रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Realme Q
स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो Realme 5 में 6.5-इंच का एचडी+ डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन क्वॉलकॉम 665 स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आता है। वहीं, हैंडसेट को कंपनी ने दो रैम व तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है, जिसमें 3+32GB, 4+64GB, 4+128GB वेरिएंट शामिल हैं।
फोटोग्राफी के लिए Realme 5 के रियर में चार सेंसर मौजूद हैं। इसमें 12+8+2+2एमपी कैमरा का कॉम्बिनेशन दिया गया है। वहीं, फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा डिवाइस एंडरॉयड 9.0 पाई के साथ कलरओएस 6.0 पर कार्य करता है।