
बर्लिन में हो रहे IFA 2019 ट्रेड शो के दौरान मोबाइल प्रोसेसर निर्माता कंपनी क्वालकॉम ने स्नैपड्रैगन 7 और स्नैपड्रैगन 6 सीरीज में भी 5G चिपसेट लाने का की घोषणा की है। यह चिपसेट्स 7nm प्रोसेस से बने होंगे, जो पावर और परफॉर्मेंस दोनों देंगे।
क्वालकॉम ने कन्फर्म किया है कि उसके 5G डिवाइसेज पर OEM भी काम कर रहे हैं। वहीं, रियलमी की ओर से कन्फर्म किया गया है कि Realme 5G स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। Realme 5G स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 7-सीरीज चिपसेट से पावर्ड होगा। इस प्रोसेसर में स्नैपड्रैगन 5G Modem-RF सिस्टम दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: अब सस्ते मोबाइल पर भी चलेगा 5G, बदल जाएगी स्मार्टफोंस की दुनिया
#5G is real. #ComingSoon on realme smartphones.
Know more: https://t.co/CFnNKdXV2T— Madhav '5'Quad (@MadhavSheth1) September 6, 2019
इसके अलावा इसमें मॉडेम, आरएफ ट्रांसीवर और आरआफ फ्रंट-एंड भी शामिल होंगे। नए चिपसेट की मदद से कंपनी नए मॉडल्स को सभी फ्रीक्वेंसी बैंड्स और रीजन्स का सपॉर्ट मिलेगा। रियलमी का कहना है कि स्टैंडअलोन (एसए) और नॉन-स्टैंडअलोन (एनएसए) नेटवर्क आर्कीटेक्चर होने के चलते यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन की जरूरत और कंपैटिबिलिटी को पूरा करेगा। इसे भी पढ़ें: Redmi K30 का काम शुरू, 5G सपोर्ट के साथ होगा लॉन्च : Lu Weibing
बता दें कि रियलमी के सीईओ माधव सेठ ने ट्विटर पर कन्फर्म किया है कि कंपनी अपना पहला 5G डिवाइस 2019 में ही लॉन्च करेगी। लेकिन, लॉन्च डेट और महीने को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। Realme 5G स्मार्टफोन में होने वाला नया चिपसेट यूजर्स को ‘क्वालकॉम एआई इंजन और क्वालकॉम एलीट गेमिंग फीचर्स’ भी देगा। रियलमी का कहना है कि इस नए प्रोसेसर की मदद से यूजर्स को बेहतरीन यूजर एक्सपीरियंस मिलेगा, जो क्वालकॉम की लीडिंग टेक्नॉलजी की मदद से संभव हो सकेगा।
हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में सामने आया है कि 12 स्मार्टफोन ब्रांड्स ने 5G सपोर्ट वाले Snapdragon 700 और 600 सीरीज़ के चिपसेट के लिए क्वालकॉम से साझेदारी की है। इन कंपनियों में Realme के अलावा Oppo, Redmi, Vivo, Motorola, HMD Global और LG Electronics शामिल है। ये ब्रांड्स साल 2020 की शुरूआत से ही आने सस्ते 5G स्मार्टफोन बाजार में उतार सकते हैं।





















