
Realme ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना नया और सस्ता स्मार्टफोन Realme C11 लॉन्च किया है जिसकी कीमत सिर्फ 7,499 रुपये है। यह फोन डुअल रियर कैमरे के साथ 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है जो आने वाली 22 जुलाई को इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध होगा। रियलमी सी11 के बाद अब कंपनी ने अपने हिट स्मार्टफोन Realme 6 का भी नया वेरिएंट बाजार में उतार दिया है। यह नया वेरिएंट 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।
Realme 6 का यह नया वेरिएंट कंपनी की ओर से 15,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस नए वेरिएंट को कंपनी की ओर से Comet Blue और Comet White कलर में पेश किया गया है जो 16 जुलाई यानि आज रात 12 बजे से ही देश में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। रियमली 6 के इस नए वेरिएंट को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।
Realme 6
रियलमी 6 की बात करें तो कंपनी की ओर से यह फोन 3 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। फोन का बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस वेरिएंट की कीमत बाजार में 14,999 रुपये है। इसी तरह फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये तथा 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 17,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। Realme 6 अब चार वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Realme 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.5 प्रतिशत है जो 6.5-इंच की फुल एचडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। Realme 6 की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है। रियलमी 6 एंडरॉयड 10 के साथ मीडियाटेक हीलियो जी90टी चिपसेट पर रन करता है। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए फोन में 30वॉट फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी से लैस 4,300एमएएच की बैटरी दी गई।
फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें रियर पर 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर एफ/2.3 अपर्चर, 64-मेगापिक्सल का मेन सेंसर एफ/1.8 अपर्चर, 2-मेगापिक्सल का मोनो सेंसर एफ/2.4 अपर्चर और 2 मेगापिक्सल का मेक्रो लेंस एफ/2.4 अपर्चर के साथ आता है। साथ ही फोन में 10एक्स डिजिटल जूम की क्षमता है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का सैमसंसग सेंसर है। फ्रंट में यूजर्स को नाइटस्केप मोड नहीं मिलेगा। वहीं, रियर में ब्यूटी, फिल्टर, एचडीआर, पेनोरैमिक व्यू, पोर्टेट और टाइमलैप्स मोड हैं।













