रियलमी लवर्स को झटका, Realme 8 और Realme 8 Pro हुए डिस्कंटीन्यू, अब नहीं होगी सेल!

Join Us icon

Realme ने इस साल मार्च में अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए Realme 8 सीरीज को पेश किया था। इस सीरीज के अंदर कंपनी द्वारा भारतीय मार्केट में Realme 8 और Realme 8 Pro को पेश किया गया था। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि लॉन्चिंग के 8 महीने के बाद कंपनी ने इन दोनों ही फोन को ऑफलाइन स्टोर पर डिस्कंटीन्यू कर दिया है। दोनों ही फोन के 4जी वेरिएंट अब ऑफलाइन स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध नहीं है। इस बात की जानकारी 91मोबाइल्स को ऑफलाइन रिटेल स्टोर द्वारा प्राप्त हुई है। वहीं, दिल्ली में मौजूद एक Realme Store ने भी इस बात की जानकारी दी कि स्टोर पर बचे स्टॉक को ही बेचा जा रहा है अब कंपनी की ओर से Realme 8 4G और Realme 8 Pro 4G का नया स्टॉक नहीं आ रहा।

Realme 8 और Realme 8 Pro हुए डिस्कंटीन्यू

91मोबाइल्स को जानकारी मिली है कि रियलमी इंडिया की ओर से रियलमी 8 और रियलमी 8 प्रो स्मार्टफोन को भारत में डिस्कंटिन्यू कर दिया गया है। कंपनी की ओर से दोनों स्मार्टफोन का निर्माण व आयात बंद कर दिया गया है और अब बाजार में इस स्मार्टफोन की नई खेप नहीं आएगी। हालांकि, रियलमी 8 और रियलमी 8 प्रो स्मार्टफोन के डिस्कंटिन्यू होने की ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है लेकिन हमें सूत्रों के हवाले से पुख्ता हो गया है कि अब रियलमी 8 और रियलमी 8 प्रो भारतीय बाजार में नहीं आएगा। इसे भी पढ़ें: Realme कर रहा है बड़ी तैयारी, ला रहा है अंडर डिसप्ले कैमरा फोन

Realme 8s 5G India Launch with MediaTek Dimensity 810 SoC soon
Realme 8 Pro

इन फोन के डिस्कंटिन्यू कर दिए जाने के बाद अब बाजार व स्टोर्स पर मौजूद इस फोन का स्टॉक खत्म किया जाएगा। इसके अलावा खबर लिखे जाने तक कंपनी की साइट और ई-कॉमर्स साइट पर Realme 8 Pro नोटिफाई मी और Realme 8 को सेल किया जा रहा है। साथ ही हमने रियलमी को ई-मेल कर रियलमी 8 और रियलमी 8 प्रो के डिस्कंटीन्यू होने की खबर पर जानकारी मांगी है। जैसा ही हमें कंपनी की ओर से कोई जानकारी मिलती है। हम उसे अपनी खबर में अपडेट कर देंगे। इसे भी पढ़ें: Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन 46000 रुपये की क़ीमत में हो सकता है लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो

Realme 8 Pro की डिटेल्स के लिए (यहां क्लिक करें)
Realme 8 के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स के लिए (यहां क्लिक करें)

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here