
इंडिया की स्मार्टफोन मार्केट पर काफी तेजी से अपना कब्जा जमा रही चीनी ब्रांड Realme को लेकर अफवाह है कि इस महीने Realme 8 सीरीज के अंदर दो फोन रियलमी 8 और रियलमी 8 प्रो स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इस सीरीज को ऑफिशियल तौर पर मार्केट में कब तक लाया जाएगा इस बारे में फिलहाल कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, काफी समय से इस सीरीज को लेकर इंटरनेट पर कंपनी द्वारा नए-नए लीक जारी किए जा रहे हैं। वहीं, इन लीक्स से अलग इस सीरीज के अंदर आने वाले सबसे दमदार फोन Realme 8 Pro US FCC लिस्टिंग पर स्पॉट किया गया है, जहां फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं।
65 वॉट की फास्ट चार्जिंग
FCC listing के अनुसार Realme 8 Pro को कंपनी 65W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ ही रियलमी UI 2.0 पर पेश कर सकती है। एफसीसी पर फोन को मॉडल नंबर RMX3081 के साथ देखा गया है, जिसे लेकर माना जा रहा है कि यह Realme 8 Pro ही होगा। इसके लिस्टिंग में सामने आया है कि फोन 4,500mAh बैटरी के साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। वहीं, डिवाइस Android 11-बेस्ड Realme UI 2.0 पर कार्य करेगा। आपको बता दें कि FCC लिस्टिंग को सबसे पहले टिप्सटर Abhishek Yadav ने ट्विटर पर शेयर किया था। इसे भी पढ़ें: लो बजट में Realme C21 ने मारी एंट्री, Xiaomi की कुर्सी पर बड़ा खतरा
Realme RMX3081 bags FCC certification while device is already BIS ?? certified.
>4G
>4500mAh battery
>65W fast charging
Realme 8 Pro 4G? https://t.co/rGMlWivZYG pic.twitter.com/SM04YXmdIS— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) March 5, 2021
Realme 8 Pro में होगा 108एमपी कैमरा
गौरतलब है कि हाल ही में रियलमी ने कन्फर्म किया था कि Realme 8 Pro में 108MP का Samsung HM2 प्राइमरी रियर सेंसर वाला क्वॉड कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके अलावा सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल सेटअप फ्रंट पर प्लेस होगा। फोन में आने वाला 108MP कैमरा 3x zoom, Starry Mode और tilt-shift जैसे खास फीचर्स को सपोर्ट करेगा।
Realme 8 Pro की खूबियां
रियलमी 8 प्रो को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें MediaTek Dimensity 720 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा और इसमें 8GB RAM के साथ ही 256 जीबी स्टोरेज देखने को मिलेंगे। इसके अलावा माना जा रहा है कि Realme 8 Pro को 25 हजार रुपए से कम कीमत में इंडिया लाया जा सकता है।
Realme 8 के स्पेसिफिकेशन्स
बता दें कि हाल ही में रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर एक तस्वीर को पोस्ट किया है जिसमें रियलमी 8 प्रो स्मार्टफोन का बैक पैनल और साथ ही रियलमी 8 रिटेल बॉक्स की बैक तस्वीर दिखाई दी थी, जिसपर फोन में दिए स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई थी। इसे भी पढ़ें: MediaTek Dimensity 1200 SoC वाला वर्ल्ड का पहला फोन होगा Realme GT Neo, लॉन्च से पहले सामने आई अहम जानकारी
रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ द्वारा साझा किए रियलमी 8 के रिटेल बॉक्स के पिछले हिस्से में दिए स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में 6.4 इंच सुपर एमोलेड डिसप्ले होगा। इसके अलावा फोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर दिया जाएगा।
वहीं, अगर बात करें कैमरा सेटअप की इसमें रियर पर 64 मेगापिक्सल (प्राइमरी कैमरा) का क्वाड कैमरा सेटअप होगा। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी होगी जो कि 30 वॉट डार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।






















