MediaTek Dimensity 1200 SoC वाला वर्ल्ड का पहला फोन होगा Realme GT Neo, लॉन्च से पहले सामने आई अहम जानकारी

Join Us icon

Realme ने गुरुवार को अपनी घरेलू मार्केट चीन में आयोजित किए गए इवेंट में रियलमी GT 5G स्मार्टफोन को कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया था। वहीं, इस इवेंट में कंपनी ने जीटी सीरीज के अपकमिंग फोन Realme GT Neo को भी टीज किया था। हालांकि, कंपनी ने फोन को टीज करने के अलावा फोन के कोई स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी थी। लेकिन, एक रिपोर्ट में सामने आया है कि अपकमिंग Realme GT Neo में MediaTek Dimensity 1200 प्रोसेसर होगा। अगर ऐसा होता है तो यह कंपनी का ही नहीं बल्कि विश्व का पहला फोन होगा जो कि मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1200 एसओसी के साथ मार्केट में कदम रखेगा।

Realme GT Neo में होगा मीडियाटेक डाइमेंशन 1200 SoC

Realme GT Neo को मीडियाटेक डाइमेंशन 1200 चिपसेट पर पेश किया जाएगा, जिसकी जानकारी टीजर इमेज में देखी गई है। वहीं, दूसरी ओर लीक्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (टिपस्टर मुकुल शर्मा के माध्यम से) द्वारा भी यह जानकारी दी गई है। मीडियाटेक डाइमेंशन 1200 SoC को जनवरी में हाई-एंड 5G चिपसेट के रूप में लॉन्च किया गया था। इस प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला फोन Q1 के अंत तक और Q2 शुरू में पेश किया जा सकता है। माना जा रहा है कि इस चिपसेट के साथ Redmi अपने गेमिंग स्मार्टफोन और दूसरी वनप्लस नॉर्ड 2 को भी मीडियाटेक डाइमेंशन 1200 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: रियलमी ने चला बड़ा दांव, 5G और पावरफुल फीचर्स के साथ लाया ताकतवर फोन Realme GT, Xiaomi को घेरने की तैयारी

realme-gt-neo-launch-teaser

Realme GT की स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी जीटी 5जी स्मार्टफोन में होल-पंच के साथ 6.43 इंच फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा स्क्रीन में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट है। वहीं, यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 5जी प्रोसेसर के साथ 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज से लैस है।

realme-gt

फोटोग्राफी की बात करें तो हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल क मैक्रो लेंस शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसे भी पढ़ें: 108MP कैमरा वाली Realme 8 सीरीज के लॉन्च से पहले सामने आई अहम जानकारी, जानें क्या होगा खास

पावर बैकअप के लिए रियलमी जीटी 5जी फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी मौजूद है, जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here