पावरफुल फोन Realme 8 वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, अगले साल 8GB रैम के साथ करेगा एंट्री

Join Us icon

Realme को लेकर हाल ही में खबर सामने आई थी कि कंपनी Realme 8 सीरीज को लाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट में बताया गया था कि Realme 8 और Realme 8 Pro इंडिया में अगले साल जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, अब Realme 8 स्मार्टफोन को कथित रूप से बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर देखा गया है। इस लिस्टिंग में अपकमिंग स्मार्टफोन के कुछ शानदार फीचर्स की जानकारी भी सामने आई है। लिस्टिंग से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस स्मार्टफोन पर फिलहाल काम चल रहा है।

गीकबेंच लिस्टिंग में Realme फोन को मॉडल नंबर RMX3092 के साथ देखा गया है। टिप्सटर मुकुल शर्मा और अभिषेक यादव ने जानकारी दी है कि यह मॉडल नंबर Realme 8 का होगा।। इसके अलावा गीकबेंच लिस्टिंग में बताया गया है कि फोन में एंडरॉयड 10 सॉफ्टवेयर और 8 जीबी रैम के साथ आएगा। इसके अलावा रियलमी 8 फोन में प्रोसेसर मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर व बेस फ्रीक्वैंसी 2 गीगाहर्ट्ज़ होगी। इसे भी पढ़ें: Realme Q2 इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च

realme-8-geekbench

गीकबेंच के अलावा Realme RMX3092 मॉडल को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) वेबसाइट पर भी देखा गया है, जिससे फोन के इंडिया आने की अटकलें और भी तेज हो गई हैं। टिप्सटर ने यह भी सुझाव दिया है कि इसका Realme 8 Pro वेरिएंट भी हो सकता है।

इस साल सितंबर महीने में लॉन्च हुई Realme 7 सीरीज़ की सक्सेसर के तौर पर अगले साल कंपनी रियलमी 8 सीरीज़ को पेश करने की प्लानिंग कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि इस सीरीज़ में रियलमी 7 के मुकाबले ज्यादा बेहतर स्पेसिफिकेशन और फीचर्स दिए जा सकते हैं। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: रियलमी का 5G फोन Realme X7 Pro आ रहा है इंडिया, कंपनी वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

Realme 7

Realme 7 में 6.5-इंच डिसप्ले दिया गया है जो कि 20:9 रेश्यो, 2400x1080P FHD+ रेज्योल्यूशन और 90.5% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G95 गेमिंग प्रोसेसर दिया गया है, जिसे AnTuTu में 30W+ सुपर हाई बेंचमार्क मिले हैं। वहीं, इस प्रोसेसर को 12nm प्रोसेस का इस्तेमाल कर बनाया गया है। इसके अलावा रियलमी 7 में 5000mAh बैटरी 15W PD चार्ज के सपोर्ट के साथ आती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here