Realme 8s स्मार्टफोन Flipkart पर हुआ लिस्ट, भारत में जल्द होगा लॉन्च

Join Us icon

Realme 8s स्मार्टफ़ोन जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। रियलमी ने अपने अपकमिंग स्मार्टफ़ोन को टीज करना शुरू कर दिया है। रियलमी के इस स्मार्टफ़ोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह Realme 8i और Realme Pad के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। अब Realme 8s स्मार्टफोन को Flipkart पर टीज किया गया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए माइक्रो वेबसाइट तैयार की गई है। फ्लिपकार्ट पर भले ही इस स्मार्टफोन का नाम नहीं लिखा है पर इसमें MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर के साथ आने वाले 5G स्मार्टफोन का जिक्र किया गया है, जो कि Realme 8s ही है।

Realme 8s भारत में कब लॉन्च होगा?

realme-8s-india-flipkart

Realme 8s भारत में किस दिन लॉन्च होगा फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि Realme 8s और Realme 8i स्मार्टफोन सिंतबर में लॉन्च किए जा सकते हैं। रियलमी पिछले काफी समय से Realme 8s को टीज कर रही है।

Realme 8s डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स

realme-8s-design-render

Realme 8s स्मार्टफोन के डिजाइन के साथ साथ स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आई हैं। रियलमी के इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन मैट फिनिश के साथ सिल्वर कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा। रियलमी के फोन का फ्रंट डिजाइन अभी सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि इसमें पंच होल कटआउट दिया जा सकता है। हमारा मानना है कि इस फोन में LCD डिस्प्ले दिया जाएगा। ऐसे में फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर फिजिकल दिया जाएगा, जो कि पावर बटन में इंबिड रहेगा। यह भी पढ़ें : Infinix Zero X स्मार्टफोन के डिजाइन से उठा पर्दा, Helio G96 प्रोसेसर के साथ हो सकता है लॉन्च

Realme 8s स्मार्टफोन में 6.5-इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश 90Hz होगा। रियलमी का यह फोन MediaTek Dimensity 810 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। रियलमी का यह फोन 6GB और 8GB RAM ऑप्शन के साथ आएगा। इसके साथ ही इस फोन में वर्जुअल रैम का सपोर्ट भी दिया जाएगा। Realme 8s स्मार्टफोन में 64MP प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। रियलमी के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फ़ास्ट चार्जिंग दी जाएगा। यह भी पढ़ें : Realme GT Neo2 के लॉन्च से पहले सामने आया डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स, जानें क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : Vivo X70 कुछ ऐसा होगा लुक

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here