Realme 9 सीरीज के रेंडर आए सामने, पंच होल डिस्प्ले, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और 64MP के साथ हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

Realme इन दिनों Realme GT 5G स्मार्टफ़ोन के लॉन्च पर काम कर रहा है। यह स्मार्टफ़ोन 15 जून को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होना है। इस स्मार्टफ़ोन के लॉन्च के साथ साथ कंपनी Realme 9 series पर भी काम कर रहा है। इससे पहले कंपनी ने पिछले साल Realme 8 लाइनअप को लॉन्च किया था। रियलमी के अपकमिंग Realme 9 सीरीज़ का कथित रेंडर ऑनलाइन लीक हुए हैं। 91 मोबाइल्स इन रेंडर की सत्यता की पुष्टी नहीं करता है। लेकिन, डिज़ाइन को देखने पर कहा जा सकता है कि ये रियलमी का अपकमिंग स्मार्टफ़ोन हो सकता है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि रियलमी 9 सीरीज़ स्मार्टफ़ोन इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। संभव है कि यह सीरीज़ 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जा सकता है।

Realme 9 के कथित रेंडर्स

Realme 9 के डिजाइन की बात करें तो इस फोन के फ्रंट में पंच होल डिजाइन दिया जा सकता है। डिस्प्ले के चारों ओर काफी पतले बैजल दिखाई दे रहे हैं। इस फोन के बैक पैनल में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है जो कि रेक्टेंगुलर मॉड्यूल में दिया गया है। इसके साथ ही फोन के दाएं ओर फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है, जो कि पावर बटन में एंबिड किया गया हो। यह भी पढ़ें : Realme के लैपटॉप और टैबलेट का डिजाइन हुआ लीक, Realme GT स्मार्टफोन के साथ हो सकता है लॉन्च

रियलमी के इस स्मार्टफोन का प्राइमरी कैमरा 64MP है। इसके साथ ही फोन के बाएं ओर वॉल्यूम रॉकर और सिम ट्रे दिए गए हैं। इस फ़ोन के बॉटम में 3.5mm का ऑडियो जैक, USB Type-C पोर्ट, और स्पीकर ग्रिल दिए गए हैं। फोन के ऊपर सेकेंडरी माइक्रोफोन दिया गया है। Realme 9 स्मार्टफोन नए यूनीक ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Jio के 98 रुपए वाले रिचार्ज का Airtel के पास भी नहीं तोड़, जानें कितना आगे है जियो का नया प्लान

इसके साथ ही रियलमी 15 जून को Realme GT 5G, Realme Book (लैपटॉप), और Realme Pad (टैबलेट) को ग्लोबल मार्केट में पेश करने की प्लानिंग कर रहा है। रियलमी के डिवाइस भारत में भी लॉन्च हो सकते हैं। फिलहाल इंडिया लॉन्च को लेकर जानकारी नहीं है। Realme लैपटॉप के डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेश्यो 3:2 है, जो एल्यूमिनियम बिल्ड, सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा जो Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा। इसके साथ ही Realme Pad कंपनी का पहला टैबलेट होगा जिसमें डुअल कैमरा दिया जा सकता है।

लेटेस्ट वीडियो : जानें पिछले साल लॉन्च हुए Nord से कितना अलग है Nord CE 5G

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here