Realme के लैपटॉप और टैबलेट का डिजाइन हुआ लीक, Realme GT स्मार्टफोन के साथ हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

Realme ने हाल में ही ऐलान किया है कि वह जल्द ही भारत में नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस खबर पर अब खुद रियलमी के सीईओ माधव सेठ ने मुहर लगा दी है। माधव सेठ ने रियलमी के अपकमिंग लैपटॉप को सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर ऑफिशियली टीज किया है। इस ट्वीट से पता चलता है कि रियलमी इंडियन मार्केट में अपनी उपस्थिति को पहले ज्यादा मजबूत करने पर जोर शोर से काम कर रहा है। अपने लेटेस्ट ट्वीट के जरिए माधव सेठ कंपनी की नई प्रोडक्ट कैटेगरी के बारे में हिंट शेयर किया है। यहां हम आपको रियलमी के अपकमिंग प्रोडक्ट के बारे में डिटेल में जानकारी शेयर कर रहे हैं।

Realme के लैपटॉप और टैबलेट का डिजाइन हुआ लीक

माधव सेठ ने ट्विटर पर जो पोस्टर शेयर किया है उसमें कंपनी के अपकमिंग लैपटॉप (Realme Book) और टैब (Realme Pad) के बारे में जानकारी शेयर की है। इस पोस्ट में कंपनी के आने वाले लैपटॉप और टैबलेट का डिजाइन सामने आता है। इस टीजर पोस्टर से यह भी पता चलता है कि कंपनी Realme GT के ग्लोबल लॉन्च के दौरान फैन्स के लिए सरप्राइज प्लान कर रहा है। बता दें कि रियरमी का यह इवेंट 15 जून को शाम 5:30 बजे आयोजित होना है। यह भी पढ़ें : OnePlus ने भारत में 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च की नई 4K स्मार्ट टीवी सीरीज, जानें खूबियां

इस टीजर पोस्ट में GT लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। लेकिन, जब आप इसके T अक्षर पर जूम करके देखेंगे तो आपको लैपटॉप और टैबलेट देखने को मिलेंगे।अगर आप इस टीजर पोस्ट को देखकर कहा जा कता है कि कंपनी का अपकमिंग Realme laptop को थंडरबोल्ड पोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है जिसकी मदद से यूजर्स को फास्ट चार्जिंग और हाई स्पीड डाटा ट्रांसफर जैसे फीचर मिलेंगे। फिलहाल इस अपकमिंग डिवाइस के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह भी पढ़ें : OnePlus का सस्ता 5G स्मार्टफोन Nord CE हुआ लॉन्च, इसमें है 12 जीबी रैम, 64एमपी कैमरा और पावरफुल बैटरी

माधव सेठ ने अपने ट्वीट में लिखा है, “हम कुछ एक्साइटिंग नए प्रोडक्ट कैटेगरी पर काम कर रहे हैं और हिंट दे रहे हैं। #realmeGT ग्लोबल लॉन्च पर एक और सरप्राइज के लिए तैयार रहें! मुझे मालूम है कि आप सभी ने अनुमान लगा लिया है। अपने आसार रिप्लाई करें।” इससे पहले रियलमी पिछले बार एक बाइनरी मैसेज शेयर किया था जिसमें हेल्लो वर्ल्ड लिखा था। इसके साथ माधव सेठ ने एक फ़ोटो शेयर किया जिसमें लैपटॉप दिख रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here