
Realme ने भारत में कुछ महीने पहले अपनी बजट स्मार्टफ़ोन सीरीज़ के तहत Realme C35 को लॉन्च किया था। रियलमी ने तब भारत में इस स्मार्टफोन को 4GB रैम के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज के ऑप्शन में पेश किया था। अब कंपनी ने Realme C35 स्मार्टफ़ोन नया 6GB रैम + 128GB स्टोरेज ऑप्शन भी लॉन्च कर दिया है। Realme C35 स्मार्टफोन की स्पेसफिकेशन्स की बात करें तो फोन में Full HD+ रेजलूशन वाला डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। रियलमी के इस फोन की खास बात ये है कि इसका डिजाइन कुछ कुछ iPhone 13 से मिलता जुलता है। रियलमी का यह फोन UniSoC T616 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको Realme C35 स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Realme C35 : क़ीमत और उपलब्धता
Realme C35 स्मार्टफोन का लेटेस्ट 6GB रैम वाला वेरिएंट भारत में 13,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। रियलमी का यह फोन फ्लिपकार्ट और रियलमी के स्टोर से ख़रीदा जा सकता है। रियलमी के इस स्मार्टफोन का 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएं को 11,999 रुपये और 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये की कीमत में मार्केट में पहले से मौजूद हैं।
Realme C35: स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स
Realme C35 स्मार्टफोन में 6.6-इंच का Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पिक्सल डेनसिटी 401ppi, ब्राइटनेस 600nits और टच सैंप्लिंग रेट 180Hz है। इस फोन की डिस्प्ले में सेल्फ़ी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दी गई है। रियलमी के इस फोन में UniSoC T616 प्रोसेसर और Mali G57 GPU दिया गया है। रियलमी का यह फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित Realme UI R एडिशन कस्टम स्किन पर रन करता है। रियलमी के इस फोन के लिए जल्द ही Android 12 Beta का अपडेट जारी किया जाएगा।
Realme C35 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP B&W लेंस दिया गया है। रियलमी के इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Nothing Phone (1) लॉन्च से पहले ही मिली छूट की खबर, इन फीचर्स के साथ मचाएगा धमाल
Realme C35 स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, 3.5mm ऑडियो पोर्ट दिया गया है। रियलमी के इस फोन को ग्लोविंग ग्रीन और ग्लोविंग ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।














