
Realme GT भले ही भारत में अभी लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन कंपनी ने Realme GT 2 पर काम शुरू कर दिया है। रियलमी के प्रेजिडेंट ने यह जानकारी दी है। Realme ने कुछ महीने पहले ही फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT को ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। कुछ दिनों पहले रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट पर Realme GT 2 को स्पॉट किया गया था। अब रियलमी के प्रेजिडेंट वांग वेई डेरेक ने Weibo पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि कंपनी Realme GT 2 पर काम करना शुरू कर दिया है। रियलमी का यह स्मार्टफोन Snapdragon के अगले फ्लैगशिप चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा।
Snapdragon 895 के साथ लॉन्च होगा Realme GT 2
Realme के प्रेजिडेट ने Weibo पर पोस्ट लिखकर कंफर्म किया है कि Realme GT 2 स्मार्टफोन Snapdragon 895 के साथ पेश किया जाएगा। Snapdragon 895 चिपसेट के बारे में कहा जा रहा कि इसे 2021 के चौथे क्वार्टर में लॉन्च किया जाएगा। Realme GT 2 के बारे में कहा जा रहा है कि ये स्मार्टफोन इस चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है। इससे पहले कंपनी Realme GT स्मार्टफोन को सबसे पहले Snapdragon 888 चिपसेट के साथ पेश किया है। रियलमी के बारे में खबर है कि वह Realme GT Master Edition पर भी काम कर रहा है। रियरमी का यह स्मार्टफोन फ्लैगशिप कैमरा फोन हो सकता है। खबरों की माने तो कंपनी कैमरा ब्रांड Kodak के साथ मिलकर कैमरा फीचर्स पर काम कर रहा है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Fold3 में हो सकता है 16MP अंडर डिस्प्ले कैमरा, लॉन्च से पहले लीक हुए कैमरा स्पेसिफिकेशन्स
Realme GT स्पेसिफिकेशन्स
Realme GT स्मार्टफोन को कंपनी ने 6.43-इंच के FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंप्लिंग रेट 360Hz है। इस डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। Realme GT स्मार्टफोन को कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 888 5G चिपसेट के साथ लॉन्च किया है जिसके साथ Adreno 660 GPU और 12GB तक की LPDDR5 RAM दिया गया है। इस फोन में 256GB तक की स्टोरेज भी दी गई है। रियलमी के इस फोन में 64MP Sony IMX682 प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया है जिसके साथ 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस दिया है। इसके साथ ही फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया है। यह भी पढ़ें : Oppo Reno6 और Reno6 Pro में मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस, लॉन्च से पहले कंपनी ने किया खुलासा
रियलमी के इस फोन में 4,500mAh की बैटरी और 65W फास्ट चार्ज का सपोर्ट दिया है। इस फोन इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G Dual-mode, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, और GPS दिया गया है। यह फोन Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 के साथ पेश किया गया है।





















