Realme GT 2 स्मार्टफोन लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जल्द होगी इंडिया में एंट्री

Join Us icon

Realme का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT 2 Pro भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। 91mobiles रियलमी के इस स्मार्टफोन के रेंडर और स्पेसिफिकेशंस पहले ही एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में आपके साथ शेयर कर चुका है। आज हमारे पास Realme GT 2 स्मार्टफोन से जुड़ी एक और दिलचस्प जानकारी है, जिसे हम आपके साथ शेयर करेंगे। टिपस्टर मुकुल शर्मा ने अपकमिंग Realme GT 2 स्मार्टफोन को रियलमी के ऑफिशियल वेबसाइट पर स्पॉट किया है। यानी Realme GT 2 स्मार्टफोन जल्द ही भारत में एंट्री कर सकता है।

Realme GT 2 भारत में जल्द होगा लॉन्च

realme-gt-2-india-website-listing

जैसा कि ऊपर दिखाई दे रहा है Realme GT 2 मॉनीकर को भारत में वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, जिससे हिंट मिलता है कि Realme GT 2 स्मार्टफोन भारत में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। Realme GT 2 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है। रियलमी की वेबसाइट पर इसका सिर्फ नाम ही देखने को मिला है। हमें उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही भारत में Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro दोनों स्मार्टफ़ोन को लॉन्च कर सकती है।

Realme GT 2 Series को ग्लोबल इवेंट 20 दिसंबर 2021 को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि अभी ये कंफर्म नहीं कि फ़ोन की बिक्री कब शुरू होगी। संभव है कि इवेंट में Realme GT 2 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स से पर्दा उठाएंगी। हालांकि ये सब अटकलें ही हैं। ऐसे में रियलमी का लॉन्च इवेंट काफ़ी दिलचस्प होगा। यह भी पढ़ें : Vivo S12 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, Dimensity 1200 प्रोसेसर, 50MP सेल्फी और 108MP प्राइमरी कैमरा के साथ होगा लॉन्च

Realme GT 2 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

Realme GT 2 सीरीज़ के स्टेंडर्ड वेरिएंट के बारे में भले ज़्यादा जानकारी उपलब्ध न हो लेकिन Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक रिपोर्ट्स के जरिए सामने आ रहे हैं। Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन में 6.8-इंच का WQHD+ डि्प्ले दिया जाएगा जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ही इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटआप दिया जाएगा, जिसमें 50MP + 50MP + 8MP के कैमरा सेंसर होंगे। इसके साथ ही रियलमी के इस फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन को लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 1 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन Android 12-पर आधारित Realme UI 3.0 पर रन करेगा। रियलमी का यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी और 65W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Tab S8 Ultra में होगा डुअल फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप, लॉन्च से पहले सभी स्पेसिफिकेशन हुई लीक

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here