
Realme जल्द ही अपना एक और नया स्मार्टफ़ोन मार्केट में लॉन्च कर सकता है। रियलमी का यह अपकमिंग स्मार्टफ़ोन चीन की सर्टिफिकेशन अथॉरिटी TENAA पर मॉडल नंबर RMX3560 के साथ लिस्ट किया गया है। इसके साथ ही सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर कंपनी का एक और स्मार्टफोन लिस्ट किया गया है, जिसका मॉडल नंबर RMX3562 है। ऐसा लगता है कि RMX3560 और RMX3562 स्मार्टफोन कंपनी के एक ही डिवाइस के अलग-अलग वेरिएंट हैं। पॉपुलर टिपस्टर Digital Chat Station के मुताबिक, मॉडल नंबर RMX560 वाला यह स्मार्टफोन चीन में Realme GT Neo3 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।
Realme RMX3560/2 स्पेसिफिकेशन्स
Realme RMX3560/2 स्मार्टफोन में 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजलूशन Full HD+ है। रियलमी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में सेंटर पंच होल डिस्प्ले कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि रियलमी के इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा।
रियलमी के इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जाएगा। रियलमी के इस पोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजन (OIS) वाला Sony IMX766 सेंसर दिया जाएगा। इस फोन के अन्य कैमरा सेंसर 8-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।
RMX3560/2 स्मार्टफोन में 2.85GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। यह प्रोसेसर मीडियाटेक का Dimensity 8100 हो सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मीडियाटेक मार्च महीने में D8100 चिपसेट को लॉन्च करेगा। रियलमी का यह फोन 8GB/12GB की रैम और 128GB/256GB/512GB स्टोरेज के ऑप्शन में दिया जा सकता है। रियलमी के इस फोन में Android 12 OS पर आधारित Realme UI 3.0 पर रन करेगा। इस फ़ोन में 3.5mm का ऑडियो जैक दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : iQOO ने भारत में किया शक्ति प्रदर्शन, iQOO 9 Pro को Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 120W फास्ट चार्ज के साथ हुआ लॉन्च
RMX3560/2 स्मार्टफोन का साइज 163.3 x 75.6 x 8.2mm और भार 188 ग्राम है। दोनों ही मॉडल में डुअल सेल बैटरी दी जाएगी। TENAA लिस्टिंग से पता चलता है कि RMX3560 स्मार्टफोन में 2,440mAh की डुअल सेल बैटरी और RMX3562 में 2,180mAh की डुअल सेल बैटरी दी जा सकती है। टिपस्टर का दावा किया गया है कि Realme GT Neo3 स्मार्टफोन 4,500mAh और 5,000mah डुअल वर्जन दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : iQOO 9 और iQOO 9 SE स्मार्टफोन दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां














