
Realme ने इस साल भारतीय बाजार में अपनी नारज़ो 50 सीरीज़ को पेश करते हुए दो कम कीमत वाले स्मार्टफोन Realme Narzo 50A और Realme Narzo 50i लॉन्च किया था। इन दोनों रियलमी फोंस ने लो बजट में एंट्री ली थी जिनमें नारज़ो 50आई की शुरूआती कीमत 7,499 रुपये और नारज़ो 50ए का शुरूआती प्राइस 11,499 रुपये था। इन फोन के लॉन्च के बाद 91मोबाइल्स का खबर प्राप्त हुई थी कि कंपनी इस सीरीज़ का विस्तार करते हुए इंडिया में दो नए स्मार्टफोन Realme Narzo 50 और Realme Narzo 50 Pro भी लॉन्च करने वाली है। हालांकि, अभी तक Narzo 50 और Realme Narzo 50 Pro लॉन्च नहीं हुए हैं। वहीं, अब ऐसा लग रहा है कि Realme जल्द ही Realme Narzo 50 स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में Realme Narzo 50 को BIS, EEC, इंडोनेशिया टेलीकॉम और NBTC सर्टिफिकेशन प्राप्त हुए हैं। इन सर्टिफिकेशन से डिवाइस के मॉडल नंबर का पता चलता है और यह पुष्टि करता है कि उपनाम Realme Narzo 50 होगा।
Realme Narzo 50 Receives NBTC, BIS, EEC Certifications
पहले NBTC सर्टिफिकेशन की बात करें तो Realme डिवाइस का मॉडल नंबर RMX3286 होगा। इसके अलावा NBTC सर्टिफिकेशन मोनिकर को Realme Narzo 50 के रूप में पुष्टि करता है। डिवाइस को समान मॉडल नंबर के साथ BIS सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हुआ है। इसे भी पढ़ें: Realme GT सीरीज का अपकमिंग स्मार्टफोन Snapdragon 888 5G SoC, 12GB RAM के साथ Geekbench पर हुआ लिस्ट, जानें खूबियां
BIS और NBTC सर्टिफिकेशन के अलावा Realme Narzo 50 ने EEC और इंडोनेशिया टेलीकॉम सर्टिफिकेशन को भी मंजूरी दे दी है। हैंडसेट को EEC और इंडोनेशिया टेलीकॉम वेबसाइट पर मॉडल नंबर RMX3286 के साथ लिस्ट किया गया है।इसे भी पढ़ें: Realme 9i लॉन्च से पहले Snapdragon 680 SoC, 50MP और 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लिस्ट
लेटेस्ट वीडियो
यह देखते हुए कि हैंडसेट के लिए कई सर्टिफिकेशन प्राप्त किए जा रहे हैं, हम उम्मीद कर सकते हैं कि Realme आने वाले कुछ हफ्तों में Realme Narzo 50 को लॉन्च करेगा। इसके अलावा Realme Narzo 50 के स्पेसिफिकेशन जैसे डिस्प्ले साइज, कैमरा कॉन्फिगरेशन और प्रोसेसर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। यदि आधिकारिक लॉन्च से पहले यह गीकबेंच पर दिखाई देता है तो हम हैंडसेट के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


















