
Realme आज भारत में अपनी पॉपुलर स्मार्टफ़ोन सीरीज़ Narzo का नया बजट स्मार्टफ़ोन Realme Narzo 50 को लॉन्च कर दिया है। रियलमी के नाराजो 50 सीरीज़ का यह भारत में लॉन्च होने वाला तीसरा स्मार्टफ़ोन में है। Realme Narzo 50 स्मार्टफ़ोन 120Hz अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले, 5000mAh की दमदार बैटरी, फ़ास्ट चार्जिंग और मीडियाटेक के Helio G96 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। इसके साथ ही Realme Narzo 50 स्मार्टफ़ोन में 50 ट्रिपल रियर कैमरा रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया है। यहां हम आपको लेटेस्ट Realme Narzo 50 स्मार्टफ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर्स, क़ीमत और सेल ऑफर्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Realme Narzo 50 के स्पेसिफिकेशन्स
- मीडियाटेक Helio G96 चिपसेट
- 6.6-इंच फ़ुल एचडी+ LCD डिस्प्ले
- 5000mAh बैटरी (33W फ़ास्ट चार्जिंग)
- 50MP ट्रिपल रियर कैमरा
- एंड्रॉयड 11 (Realme UI 2.0)
Realme Narko 50 : डिस्प्ले
Realme Narko 50 स्मार्टफ़ोन में 6.6-इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में LCD डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल किया गया है। फोन की डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+ (2412×1080 पिक्सल) है। इसके साथ ही डिस्प्ले की मैक्सिमम ब्राइटनेस 480 निट्स और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.8% है।
Realme Narko 50 : परफॉर्मेंस
रीयलमी नारजो 50 स्मार्टफ़ोन को मीडियाटेक के Helio G96 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। रियलमी के इस स्मार्टफ़ोन में परफ़ॉर्मेंस बढ़ाने के लिए वर्चुअल रैम सपोर्ट भी दिया गया है। इसकी मदद से 5GB तक रैम बढ़ाता जा सकता है। हालांकि 4GB वेरिएंट में 3GB तक ही रैम बढ़ाई जा सकती है। इसके साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को भी बढ़ाया जा सकता है।
Realme Narko 50 : बैटरी और अन्य
Realme Narko 50 स्मार्टफोन में कंपनी 5000mAh की बैटरी है। रियलमी का यह स्मार्टफोन 33W फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। हालांकि फोन के रिटेल बॉक्स में आपको 10W का ही चार्जर दिया जाएगा। नारजो 50 स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित RealmeUI 2.0 पर रन करता है। इसके साथ ही फोन में साइड माउंड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है। फोन में डुअल सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट किया गया है।
Realme Narko 50 : कैमरा
Realme Narko 50 स्मार्टफ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। रियलमी नारजो 50 स्मार्टफ़ोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर f/1.8 है, जो 4x डिजिटल ज़ूम सपोर्ट करता है। प्राइमरी कैमरा के साथ इस फ़ोन में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा लेंस दिया गया है। इसके साथ ही रियलमी के इस फ़ोन में एक ब्लैक एंड व्हाइट कैमरा लेंस भी दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : दमदार गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark 4 Pro की ग्लोबल मार्केट में हुईं एंट्री, स्पेसिफिकेशन्स देख उड़ जाएंगे होश
Realme Narko 50 : कीमत
Realme Narko 50 स्मार्टफोन को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन का बेस वेरिएंट 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ 12,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन का टॉप वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 15,499 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। रियलमी का यह फोन दो कलर ऑप्शन – स्पीड ब्लू और स्पीड ब्लैक में पेश किया गया है। दोनों फोन की बिक्री 3 मार्च से अमेजन और रियलमी की वेबसाइट पर शुरू होगी। यह भी पढ़ें : iQOO ने भारत में किया शक्ति प्रदर्शन, iQOO 9 Pro को Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 120W फास्ट चार्ज के साथ हुआ लॉन्च
















