
Black Shark ने चीन में पिछले साल मार्च महीने में Black Shark 4 और Black Shark 4 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इसके कुछ महीने बाद ब्लैक शार्क ने ग्लोबल मार्केट में Black Shark 4 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब करीब एक साल बाद कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में Black Shark 4 Pro को लॉन्च कर दिया है। यहां हम आपको Black Shark 4 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में बता रहे हैं।
Black Shark 4 Pro स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

- 6.67-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
- 144Hz रिफ्रेश रेट
- क्वालकॉम Snapdragon 888 प्रोसेसर
- 64MP+ 8MP + 5MP
- 20MP सेल्फी कैमरा
- 4500mAH बैटरी 120W फास्ट चार्ज
Black Shark 4 Pro स्मार्टफोन में 6.67-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन की डिस्प्ले का रेजलूशन 2400 × 1080 पिक्सल और आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इसके साथ ही डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz है। डिस्प्ले का मैक्सिमम ब्राइटनेस 1300 निट्स है और HDR 10+ सर्टिफाइड है। इसके साथ ही फोन की डिस्प्ले में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा।
Black Shark 4 Pro : परफॉर्मेंस
Black Shark 4 Pro स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए फोन में Adreno 660 GPU और कनेक्टिविटी के लिए क्वालकॉम का X60 5G मॉडेल दिया गया है। ब्लैक शार्क के इस फोन में LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है। ब्लैक शार्क का यह फोन Android 11 पर आधारित JoyUI 12.5 स्किन पर रन करेगा।
Black Shark 4 Pro : कैमरा
Black Shark 4 Pro स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस पोन में LED फ्लैश दिया जाएगा। ब्लैक शार्क के इस फोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन का अपर्चर f/1.79 है। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 5MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : iQOO ने भारत में किया शक्ति प्रदर्शन, iQOO 9 Pro को Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 120W फास्ट चार्ज के साथ हुआ लॉन्च
Black Shark 4 Pro : बैटरी और कनेक्टिविटी
ब्लैक शार्क के इस गेमिंग स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी दिया गया है। इस फोन में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। इस फोन में Type-C चार्जिंग पोर्ट, डेडिकेटेड गेमिंग ट्रिगर, 3.5mm ऑडियो जैक और डुअल स्पीकर सेटअप दिया जाएगा। कनेक्टिविटी के लिए डुअल-SIM, 5G, WiFi 6 802.11 ax, Bluetooth 5.2, NFC, और GPS दिया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi लेकर आ रहा गजब का फोल्डिंग स्मार्टफोन, सेल्फी कैमरा के लिए किया गया है ये खास इंतजाम
Black Shark 4 Pro की कीमत
Black Shark 4 Pro स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। Black Shark 4 Pro स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट स्मार्टफोन 8GB + 128GB के साथ पेश किया गया है। इस फोन की कीमत $580 (करीब 43,401 रुपये) है। इस फोन का दूसरा वेरिएंट 12GB + 256GB स्टोरेज के साथ $680 (करीब 50886 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है।




















