6000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग वाला सस्ता फोन Realme Narzo 80x इंडिया में लॉन्च, जानें कितना है रेट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/Realme-Narzo-80x-india-launched-price-specifications.jpg

Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Realme Narzo 80x लॉन्च कर दिया है। यह फोन आकर्षक डिजाइन, दमदार 6000mAh बैटरी और शानदार परफॉर्मेंस वाले MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट, पानी और धूल से बचाव वाली IP69 रेटिंग जैसे कई फीचर्स के साथ आता है। कंपनी ने इस डिवाइस को खासतौर पर यंग जनरेशन और पावर यूजर्स को ध्यान में रखते हुए बनाया है। आइए, आगे आपको स्पेसिफिकेशंस और कीमत विस्तार से बताते हैं।

Realme Narzo 80x 5G की कीमत और उपलब्धता

Realme Narzo 80x 5G फोन दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। पहले मॉडल में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है, जिसकी कीमत ₹13,999 है, लेकिन इस पर ₹500 बैंक ऑफर और ₹1,500 का कूपन मिलाकर इसे सिर्फ ₹11,999 में खरीदा जा सकता है। वहीं, दूसरे वैरियंट में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज है, जिसकी कीमत ₹14,999 रखी गई है और ऑफर्स के बाद यह मात्र ₹12,999 में मिल जाएगा। Narzo 80x को आप डीप ओशन और सनलिट गोल्ड रंगों में खरीद सकते हैं।

Realme Narzo 80x 5G की Limited Period Sale 11 अप्रैल को शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक चलेगी। ग्राहक इस स्मार्टफोन को realme.com और Amazon से खरीद सकते हैं।

Realme Narzo 80x 5G के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: Realme Narzo 80x में 6.72 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन 950 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है, जिससे तेज धूप में भी अच्छा व्यूइंग एक्सपीरियंस मिल जाएगा।

प्रोसेसर: Realme Narzo 80x 5G फोन में पावर देने के लिए MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर बना है और बेहतर परफॉर्मेंस व पावर एफिशिएंसी प्रदान करता है।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए रियर साइड पर 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का पोर्ट्रेट सेंसर वाला कैमरा मिलता है। जबकि फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो बेसिक सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए शानदार है।

बैटरी और चार्जिंग: Realme Narzo 80x 5G फोन में बड़ी 6000mAh की बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे डिवाइस जल्दी चार्ज होकर लंबे समय तक चल सकता है।

सॉफ्टवेयर: Realme Narzo 80x आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 पर आधारित realme UI 6.0 के साथ आता है, जो यूजर को लेटेस्ट और स्मूद सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस प्रदान करता है।

अन्य फीचर्स: यह फोन IP69 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह पानी और धूल से सुरक्षित है। इसके साथ ही मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस और 200% सुपर वॉल्यूम मोड जैसे फीचर्स भी शामिल हैं, जो इसे और दमदार बनाते हैं।

See Full Specs


Best Competitors

vivo T4X Rs. 16,999
82%
realme P3 Rs. 15,999
81%
iQOO Z10x Rs. 22,500
80%
realme P3x Rs. 12,999
77%
See All Competitors