165Hz AMOLED डिस्प्ले और 8000mAh बैटरी के साथ realme Neo 8 चीन में हुआ लॉन्च, जानें कीमत

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/01/realme-neo-8-launched-china-price-specs.jpg

realme ने चीन में अपना नया पावरफुल स्मार्टफोन realme Neo 8 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह फोन गेमिंग और हाई-परफॉरमेंस पसंद करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। इसमें ब्राइट AMOLED डिस्प्ले, फ्लैगशिप-लेवल रैम-स्टोरेज और बड़ी बैटरी सहित तगड़ा चिपसेट है। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

realme Neo 8 में 6.78-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला है। कंपनी का दावा है कि यह डिस्प्ले 6500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर कर सकता है। जिससे आउटडोर विजिबिलिटी शानदार मिल सकती है। सिक्योरिटी के लिए फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। इस फोन में ट्रांसपेरेंट RGB डिजाइन  है और यह साइबर पर्पल, ओरिजिन वाइट और मेचा ग्रे जैसे तीन रंगों में उपलब्ध है।

परफॉरमेंस की बात करें तो realme Neo 8 में नया Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जिसे PC-लेवल हैंडहेल्ड गेमिंग मोड के साथ ऑप्टिमाइज़ किया गया है। यह स्मार्टफोन LPDDR5X रैम के साथ आता है, जिसमें 16GB तक का ऑप्शन मिलता है, वहीं स्टोरेज के लिए UFS 4.1 तकनीक के साथ 1TB तक की इंटरनल मेमोरी मिलेगी। ऑपरेटिंग सस्टम के मामले में फोन realme UI 7 पर काम करता है। जो Android 16 पर आधारित है।

कैमरा में भी realme Neo 8 काफी दमदार ऑप्शन साबित हो सकता है। क्योंकि इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 1/1.56″ Sony IMX896 सेंसर, OIS, f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, f/2.8 अपर्चर के साथ 50MP 3.5X JN5 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस लगा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Sony सेंसर, f/2.45 अपर्चर, 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग तक के साथ 16MP फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलता है।

बैटरी के मामले में realme Neo 8 खास है। इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही फोन में बायपास चार्जिंग फीचर भी मिलता है, जो लंबे गेमिंग सेशंस के दौरान हीट को कम करने में मदद कर सकता है। डिवाइस को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग भी मिली है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रह सकता है।अन्य फीचर्स में X-Axis लीनियर हैप्टिक मोटर, NFC, IR ब्लास्टर और Awakening Halo लाइटिंग फीचर शामिल हैं। फोन का वजन करीब 215 ग्राम रखा गया है।

कीमत की बात करें तो realme Neo 8 की चीन में कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरियंट के लिए 2,599 युआन से शुरू होती है, जो भारतीय कीमत में करीब 34,500 रुपये है। वहीं, इसका टॉप-एंड 16GB रैम और 1TB स्टोरेज वैरियंट 3,899 युआन यानी लगभग 51,000 रुपये में लॉन्च किया गया है। फिलहाल इसके ग्लोबल या भारत लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।

Realme Neo 8 अपने पावरफुल कैमरा, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के दम पर चीन में बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। यह स्मार्टफोन Moto X70 Air Pro और OnePlus Ace 6T जैसे फोंस से टक्कर ले सकता है। यदि आप चीन में हैं तो इसे चुन सकते हैं। ऐसी और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।