8000mAh से बड़ी बैटरी और Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ इंडिया आ सकता है realme GT 8, देखें लीक डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/10/realme-gt-8-pro-image.jpg

पिछले महीने ही रियलमी ने इंडिया में अपना सबसे पावरफुल मोबाइल फोन realme GT 8 Pro लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस होकर आया था और ​72,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इस मोबाइल के नॉन-प्रो वर्जन यानी realme GT 8 पर भी काम शुरू कर चुकी है जो बेहद जल्द टेक मंच पर पेश किया जा सकता है।

अपकमिंग रियलमी जीटी 8 5जी फोन की डिटेल्स इंटरनेट पर सामने आ रही है। ताजा लीक में इस मोबाइल की स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर की गई है। चर्चा है कि कंपनी जल्द ही चाइना में Realme Neo 8 लॉन्च करने वाली है और यही स्मार्टफोन इंडिया में realme GT 8 के रूप में लाया जा सकता है। फिलहाल ब्रांड की ओर से रियलमी नियो 8 या रियलमी जीटी 8 को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इस आने वाले 5जी फोन की लीक्ड स्पेक्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

realme GT 8 pro

Realme Neo 8 यानी realme GT 8 को Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लॉन्च किया जा सकता है। यह क्वालकॉम का लेटेस्ट मोबाइल चिपसेट है जो 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना है और 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इंडिया में अभी तक सिर्फ OnePlus 15R ही इस चिपसेट पर लॉन्च हुआ है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 29,57,229 AnTuTu स्कोर प्राप्त कर चुका है। यानी रियलमी जीटी 8 भी 29 या 30 लाख का एनटूटू स्कोर पा सकेगा।

लीक के अनुसार चाइना में रियलमी नियो 8 को 8000एमएएच से भी बड़ी बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि फिलहाल बैटरी की सटीक एमएएच कैपेसिटी सामने नहीं आई है। अक्सर चीनी कंपनियां अपने मोबाइल्स को होम मार्केट में बड़ी बैटरी पर लाती हैं लेकिन भारत में बैटरी अपेक्षाकृत कुछ कम दी जाती है। ऐसा ही ​नियो 8 के इंडियन वर्जन रियलमी जीटी 8 में भी देखने को मिल सकता है। यानी चाइना में तो 8000mAh+ battery मिलेगी लेकिन भारत में realme GT 8 8000एमएएच से कम पर लाया जा सकता है।

realme GT 8 pro

Realme Neo 8 / realme GT 8 को लेकर बताया गया है कि यह मोबाइल 165Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में OLED पैनल पर बनी फ्लैट पंच-होल स्क्रीन दी जा सकती है जिसपर 1.5K पिक्सल रेजोल्यूशन आउटपुट मिल सकता है। साथ ही फोन को अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया जा सकता है। रियलमी जीटी 8 प्रो का स्क्रीन साइज 6.79-इंच था जो जीटी 8 में 6.5-इंच या इससे भी कम रखा जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग रियलमी स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर दिए जाने की बात सामने आई है। अगर रियलमी जीटी 8 प्रो से ​तुलना करें तो इसमें Ricoh GR-tuned ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। यह फोन 50MP Sony IMX906 OIS मेन सेंसर, 200MP टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रावाइड एंगल लेंस सपोर्ट करता है। वहीं फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगा है।

realme 16 Pro Plus

जैसा कि हमने पहले ही बताया रियलमी की ओर से अभी चीन में Realme Neo 8 या फिर इंडिया में realme GT 8 को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में इस स्मार्टफोन को मार्केट में आने में वक्त लग सकता है। वहीं बताते चलें कि जनवरी 2026 की शुरुआत कंपनी अपनी नई नंबर सीरीज के साथ करने जा रही है जिसमें realme 16 Pro और realme 16 Pro+ लॉन्च किए जाएंगे। 91मोबाइल्स पर मोबाइल जगत की सभी लेटेस्ट खबरें आप पढ़ सकते हैं।