Realme P4 Power 5G, P4 Pro 5G और P4R 5G पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट, जानें नई कीमत और ऑफर्स

realme ने अपनी Power Days Sale का ऐलान कर दिया है। इस सेल के दौरान कंपनी realme P4 Power 5G, realme P4 Pro 5G और realme P4R 5G पर शानदार ऑफर्स दे रही है। ग्राहक इन स्मार्टफोंस को सीमित समय के लिए डिस्काउंट, कूपन और नो-कॉस्ट EMI के साथ खरीद सकते हैं। यह ऑफर 21 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक Flipkart और realme.com पर मिलेगा। यह सेल उन यूजर्स के लिए खास है जो दमदार परफॉरमेंस, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिजाइन वाला स्मार्टफोन कम दाम में लेना चाहते हैं। आइए, आगे ऑफर्स की डिटेल्स जानते हैं।
realme P4 Power 5G ऑफर्स
realme P4 Power 5G को लेने पर ग्राहकों को 2,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट और 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का फायदा मिलेगा। इसके बाद 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत 27,999, 8GB + 256GB मॉडल की 29,999 और 12GB + 256GB वैरियंट 32,999 रुपये का मिलेगा। जबकि ऑफर के बिना इन मॉडल की कीमत क्रमशः 29,999, 31,999 और 34,999 रुपये है।
यह स्मार्टफोन भारत की पहली 10,001mAh Titan Battery के साथ आता है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर और HyperVision+ AI चिप दी गई है। जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग का बेहतर अनुभव देने का दावा करती है।
realme P4 Pro 5G ऑफर्स
Power Days सेल में realme P4 Pro 5G पर भी 2,000 रुपये का बेनिफिट और 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI ऑफर मिल रहा है। ऑफर के बाद 8GB + 128GB वैरियंट 26,999, 8GB + 256GB वैरियंट 28,999 और 12GB + 256GB मॉडल 30,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
realme P4 Pro 5G फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, Hyper Vision AI चिप, 144Hz HyperGlow AMOLED 4D Curve+ डिस्प्ले, 7000mAh Titan Battery और 80W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
realme P4R 5G पर नो-कॉस्ट EMI ऑफर
अगर आप बजट में बड़ी बैटरी वाला फोन खरीदना चाहते हैं, तो realme P4R 5G भी इस सेल में ऑफर के साथ मिलेगा। इस फोन पर 3 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑफर मिलेगा। इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 4GB + 128GB वैरियंट 18,999, 6GB + 128GB वैरियंट 20,999 और 6GB + 256GB वैरियंट 22,999 रुपये में उपलब्ध रहेगा।
realme P4R 5G में 8000mAh Titan Battery, 45W फास्ट चार्जिंग, 144Hz Sunlight Display और NEXT AI के साथ Google Gemini इंटीग्रेशन दिया गया है।
कब तक मिलेगा ऑफर?
realme Power Days सेल 21 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक चलेगी। इस दौरान ग्राहक Flipkart और realme.com से ऊपर बताए गए ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। यदि आप बड़ी बैटरी और मिड रेंज में नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो इन मॉडल्स को चुन सकते हैं। क्योंकि मौजूदा बढ़ती हुई फोंस की कीमतों को देखते हुए ये ऑफर्स आपके लिए काम के साबित होंगे। 91मोबाइल्स पर और भी टेक अपडेट के लिए बने रहें।