
Realme जल्द ही भारत में अपनी P-सीरीज का विस्तार कर सकता है। लेटेस्ट लीक के मुताबिक कंपनी आगामी Realme P4s 5G पर काम कर रही है, जिसे अगले महीने भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। इसे लेकर टिप्स्टर अभिषेक यादव ने जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। यह स्मार्टफोन मॉडल नंबर RMX5125 के साथ लॉन्च हो सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक के अनुसार Realme P4s 5G को कई RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स में उतारा जा सकता है। फोन में 6GB, 8GB और 12GB RAM ऑप्शन मिलने की संभावना है। जबकि स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB तक ऑप्शंस दिए जा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी इस स्मार्टफोन को Green और Brown कलर में लॉन्च कर सकती है।
EXCLUSIVE: realme P4s 5G (RMX5125) is launching next month in India.
It will be available in 6GB, 8GB, and 12GB RAM variants, with 128GB and 256GB storage options.
The smartphone will launch in two colour options: Green and Brown. pic.twitter.com/wlNXlSWUol
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) May 26, 2026
फिलहाल फोन के प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी जैसी स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद है आने वाले दिनों में और जानकारी आ सकती है। बता दें कि Realme P4 सीरीज की शुरुआत अगस्त 2025 में Realme P4 5G और P4 Pro 5G के साथ हुई थी। इसके बाद कंपनी P4 Power 5G, P4x 5G और P4 Lite 5G जैसे मॉडल्स भी ला चुकी है। यह लगभग 15,000 रुपये से लेकर 28,000 रुपये तक की कीमत वाले हैं। वहीं, अब आने वाला Realme P4s 5G इस सीरीज का छठा मॉडल बन सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अलग-अलग बैटरी साइज, डिजाइन, परफॉरमेंस, कैमरा और चार्जिंग फीचर्स के जरिए हर प्राइस रेंज में ऑप्शंस प्रदान कर रही है।
लीक में सामने आए 12GB RAM वैरियंट को देखकर माना जा रहा है कि Realme P4s 5G को स्टैंडर्ड P4 5G से ऊपर और P4 Pro या P4 Power मॉडल्स के करीब रखा जा सकता है। हालांकि यह कुछ दिन बाद ही पता चल पाएगा कि ब्रांड इस आगामी फोन को बाकी मॉडल्स से कितना अलग बनाएगी।
आगामी Realme P4s 5G उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है जो मिड-रेंज बजट में ज्यादा RAM, स्टाइलिश डिजाइन और बेहतर परफॉरमेंस वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। मार्केट में इसका मुकाबला संभावित तौर पर Xiaomi, Samsung, motorola और OnePlus के फोंस से हो सकता है।
अगर आप नया मिड-रेंज स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और कुछ समय रुक सकते हैं तो Realme P4s 5G अच्छा विकल्प बन सकता है। हम आपको आगे भी इसके बारे में अपडेट मिलने पर नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।









