Dimensity 7400 चिपसेट और FHD+ डिस्प्ले के साथ Realme P4x 5G हुआ गूगल प्ले कंसोल साइट पर लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/realme-p4x-5g-google-play-console-listing-specs.jpg

ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart पर कुछ दिन पहले ही Realme ने अपने नए P-series स्मार्टफोन को टीज किया है। जिसे लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि यह Realme P4x 5G हो सकता है। हालांकि ब्रांड ने नाम कंफर्म नहीं किया है इससे पहले ही फोन Google Play Console साइट पर स्पॉट हुआ है। जिससे उम्मीद है कि यह जल्द एंट्री ले सकता है। आइए, आगे लिस्टिंग में सामने आए स्पेसिफिकेशंस और संभावित लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी विस्तार से जानते हैं।

गूगल प्ले कंसोल साइट पर Realme P4x 5G का मॉडल नंबर RMX5108 सामने आया है। यहां इसे करीब 8GB RAM के साथ देखा गया है। लिस्टिंग के अनुसार फोन में MediaTek का नया Dimensity चिपसेट इस्तेमाल हो सकता है। जिसका कोडनेम MT6878 है और इसके साथ Mali-G615 GPU (1047MHz) का जिक्र है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन Android 15 पर काम कर सकता है। जिसमें Realme UI 6 कस्टम स्किन दी जा सकती है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें FHD+ (1080×2400 px) रिजॉल्यूशन और 480 xxhdpi पिक्सल डेंसिटी का सपोर्ट मिल सकता है।

चिपसेट की आर्किटेक्चर में चार Cortex-A78 परफॉरमेंस कोर (2.50GHz) और चार Cortex-A55 एफिशिएंसी कोर (2.0GHz) शामिल हैं। GPC लिस्टिंग इसे Dimensity 7300 बताती है, लेकिन यही कोडनेम Dimensity 7400 के लिए भी उपयोग होता है। वहीं, पूर्व की Geekbench लीक में साफ हो चुका है कि Realme P4x 5G में Dimensity 7400 चिपसेट मिल सकता है। हालांकि देखना होगा कि आगे ब्रांड द्वारा क्या ऐलान किया जाता है।

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो Realme P4x 5G भारत में जल्द आ सकता है। बता दें कि फरवरी 2025 में Realme P3x 5G लॉन्च हुआ था। जिसमें Dimensity 6400 चिपसेट है। वहीं, यह आगामी डिवाइस Realme P4-series का तीसरा मॉडल बन सकता है। इससे पहले कंपनी ने अगस्त 2025 में Realme P4 और P4 Pro लॉन्च किए थे।

आगामी Realme P4x 5G उन यूजर्स के लिए सही विकल्प हो सकता है जो सस्ते में एक दमदार 5G फोन चाहते हैं। जिसमें नया चिपसेट, स्मूद UI, बड़ी बैटरी और बेहतर डिस्प्ले क्वालिटी मिल सके। भारत में लॉन्च के बाद इसका मुकाबला संभावित तौर पर iQOO Z10x, Vivo T4x और Poco X7 से हो सकता है। हालांकि असल मुकाबला इसके बारे में और जानकारी आने के बाद ही चल पाएगा।

यदि आप नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं और जल्दबाजी नहीं है तो Realme P4x 5G का इंतजार किया जा सकता है। हम आपको इसका अपडेट लगातार देते रहेंगे। हमारे साथ बने रहें।(सोर्स)