Realme P4X 5G का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Flipkart पर माइक्रोसाइट हुई लाइव

Realme ने आखिरकार अपने Realme P4X 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने का ऐलान दिया है। इसे लेकर Flipkart की माइक्रोसाइट में फोन का नाम कंफर्म हो गया है। बता दें कि यह Realme P4 सीरीज का तीसरा मॉडल बनने वाला है। इसमें पहले से realme P4 और realme P4 Pro आते हैं। आइए, आगे आगामी P4X 5G को लेकर अब तक आई जानकारी विस्तार से जानते हैं।
लेटेस्ट Flipkart लिस्टिंग के अनुसार अपकमिंग Realme P4X 5G अपने सेगमेंट में पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें VC (Vapor Chamber) कूलिंग की सुविधा दी जाएगी। जिससे हेवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान तापमान सही बना रह सकता है।
कंपनी का दावा है कि Realme P4X 5G डिवाइस एक साथ 18 ऐप्स को बिना लैग के रन कर पाएगा। जो इसके ऑप्टिमाइज्ड मल्टीटास्किंग अनुभव का संकेत देता है। फोन में GT Mode में 90FPS गेमप्ले और 45W फास्ट चार्जिंग विद बायपास चार्जिंग सपोर्ट भी कंफर्म हुआ है।
माइक्रोसाइट पर चिपसेट और बैटरी की जानकारी शेयर नहीं की गई है, लेकिन बीते दिन यह डिवाइस Google Play Console लिस्टिंग में देखा जा चुका है। इसे RMX5108 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया था। यही मॉडल नंबर Geekbench पर भी देखा गया था।
अब तक आई लिस्टिंग और जानकारी बताती हैं कि आगामी Realme P4X 5G में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट लगाया जा सकता है। यह स्पीड के लिए 8GB RAM पर आ सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Android 15 मिलने की उम्मीद है। इन फीचर्स से साफ है कि फोन कम कीमत में बढ़िया परफॉरमेंस के साथ यूजर्स के लिए मजबूत विकल्प बन सकता है।
Realme ने फिलहाल लॉन्च डेट नहीं बताई है, लेकिन Flipkart पर लगातार अपडेट्स दिखने से उम्मीद है कि कंपनी आने वाले दिनों पेश होने की तारीख और खूबियां रिवील कर सकती है। भारत में लॉन्च के बाद इसका मुकाबला संभावित तौर पर iQOO Z10x, Vivo T4x और Poco X7 से हो सकता है। हालांकि असल मुकाबला इसके बारे में और जानकारी आने के बाद ही पता चल सकेगा।
यदि आप आने वाले दिनों में नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो Realme P4x 5G का इंतजार किया जा सकता है। हम आपको इसका अपडेट लगातार देते रहेंगे। हमारे साथ बने रहें।