
Realme घोषणा कर चुकी है कि कपंनी आने वाली 5 सितंबर को अपनी होम मार्केट यानि कि चीन में ‘Realme Q’ सीरीज़ का आगाज़ करने जा रही है। कपंनी लॉन्च डेट के साथ ही सीरीज़ के स्मार्टफोन की कई स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दे चुकी है। पिछले दिनों जहां पोस्टर्स के माध्यम के Realme Q सीरीज़ में मौजूद चिपसेट और कैमरा सेटअप की जानकारी दी गई थी वहीं अब Realme अधिकारी ने Realme Q की बैटरी की डिटेल भी सार्वजनिक कर दी है।
Realme चाइना के चीफ मार्केटिंग अफसर (CMO), Xu Qi Chase ने चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि 5 सितंबर को लॉन्च होने वाले Realme Q स्मार्टफोन में 4,035एमएएच की बड़ी बैटरी दी जाएगी। पावरफुल होने के साथ ही स्मार्टफोन बैटरी 20W VOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करेगी जिससे चलते कुछ ही मिनटों में फोन की बैटरी को फुल चार्ज किया जा सकेगा।
गौरतलब है कि Realme Q Series को मिलाकर 5 सितंबर को कंपनी 4 नए प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। इन डिवाईसेज़ के नाम हालांकि अभी तक सामने नहीं आए हैं लेकिन Realme द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इनमें से एक प्रोडक्ट में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट देखने को मिलेगा। इसके साथ ही इस डिवाईस के बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया जाएगा। उम्मीद है कि यह Sony IMX586 सेंसर होगा जो क्चॉड कैमरा सेटअप में शामिल होगा। चर्चा है कि Realme अपना नया ऑपरेटिंग सिस्टम लाने की योजना बना रही है और Realme Q ओएस के साथ आने वाला पहला प्रोडक्ट हो सकता है।
Realme 5 Pro
अगर बात करें हाल ही में इंडिया में लॉन्च हुए Realme 5 Pro की तो इसमें 6.3-इंच का फुल एचडी+ डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन क्वॉलकॉम 712 स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आता है। वहीं, हैंडसेट को कंपनी ने तीन रैम व स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है, जिसमें 4+64GB, 6+64GB, 8+128GB वेरिएंट शामिल हैं।
फोटोग्राफी के लिए Realme 5 Pro में भी रियर में चार सेंसर मौजूद हैं। इसमें 48+8+2+2एमपी कैमरा का कॉम्बिनेशन दिया गया है। वहीं, फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में VOOC फ्लैश चार्ज 3.0 के साथ की 4,035mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा डिवाइस एंडरॉयड 9.0 पाई के साथ कलरओएस 6.0 पर कार्य करता है।
Realme 5
अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो Realme 5 में 6.5-इंच का एचडी+ डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन क्वॉलकॉम 665 स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आता है। वहीं, हैंडसेट को कंपनी ने दो रैम व तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है, जिसमें 3+32GB, 4+64GB, 4+128GB वेरिएंट शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : Huawei Mate 30 सीरीज़ 19 सितंबर को होगी लॉन्च, Samsung-Apple को मिलेगी टक्कर
फोटोग्राफी के लिए Realme 5 के रियर में चार सेंसर मौजूद हैं। इसमें 12+8+2+2एमपी कैमरा का कॉम्बिनेशन दिया गया है। वहीं, फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा डिवाइस एंडरॉयड 9.0 पाई के साथ कलरओएस 6.0 पर कार्य करता है।






















