Huawei Mate 30 सीरीज़ 19 सितंबर को होगी लॉन्च, Samsung-Apple को मिलेगी टक्कर

Join Us icon

Huawei Mate सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोंस को लेकर लंबे समय से लीक्स सामने आ रहे हैं। चर्चा है कि हुआवई अपनी मेट सीरीज़ के तहत Mate 30, Mate 30 Pro और Mate 30 Lite स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जो पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस होंगे। वहीं अब हुआवई ने अपनी मेट सीरीज़ की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। Huawei ने बता दिया है कि आने वाली 19 सितंबर को कंपनी की Mate 30 series टेक मंच पर पेश कर ​दी जाएगी।

Huawei 19 सितंबर को जर्मनी के म्यूनिक शहर में एक ईवेंट का आयोजन करने वाली है और इसी ईवेंट के मंच से Mate 30 series टेक बाजार में कदम रखेगी। कंपनी ने हालांकि यह जानकारी नहीं दी है कि Mate 30 series में कौन-कौन से फोन शामिल होंगे लेकिन माना जा रहा है​ कि 19 सितंबर को कंपनी Mate 30, Mate 30 Pro और Mate 30 Lite स्मार्टफोन मार्केट में उतारेगी। लॉन्च पोस्टर में कंपनी ने #HuaweiMate30 हैशटैग का यूज़ किया है।

यह होगी स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी की ओर से अभी किसी भी फोन स्पेसिफिकेशन्स शेयर नहीं की गई है लेकिन लीक्स की मानें तो Huawei Mate 30 Pro ट्रिपल रियर कैमरे से लैस होगा। फोन के बैक पैनल पर तीन कैमरा सेंसर्स होंगे जिनमें से दो सेंसर 40-मेगापिक्सल के होंगे। फोन का प्राइमरी कैमरा सेंसर 40MP 1/1.5″ का होगा जो एफ/1.6 – एफ/1.4 अपर्चर की क्षमता से लैस होगा। इसी तरह फोन में 40MP 1/1.7″ का अल्ट्रावाइड लेंस दिया जाएगा। Huawei Mate 30 Pro का तीसरा सेंसर 8MP टेलीलेंस होगा जो 5एक्स ज़ूम सपोर्ट करेगा।

Huawei Mate 30 Pro की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स के अनुसार फोन में 6.71-इंच की बड़ी सुपर एमोलेड डिसप्ले दी जाएगी जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। इस फोन में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिल सकता है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर बड़ी नॉच दिए जाने की बात लीक में कही गई है। इस नॉच में सेल्फी कैमरे के साथ ही 3डी फेस रेक्ग्नेशन लेंस भी मौजूद रहेगा। यह भी पढ़ें : लॉन्च से पहले ही सामने आई Samsung Galaxy M30s की स्पेसिफिकेशन्स, गूगल वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

लीक के मुता​बिक Huawei Mate 30 Pro को कंपनी ने ही किरीन 990 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन एक से ज्यादा रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। वहीं पावर बैकअप के लिए Mate 30 Pro में 4,200एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है जो 55वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी। बता दें कि हाल ही में Huawei Mate 30 Pro बैक ग्लास पैनल की तस्वीर भी इंटरनेट पर वायरल हुई थी जिसमें फोन के रियर पैनल पर सर्कुलर रियर कैमरा डिजाइन की जानकारी मिली थी।

Huawei Mate 30 pro lite series launch date 19 september munich

ऐसी होगी लुक

अगर बात करें लीक तस्वीर की तो हाल ही में सामने आई लीक के अनुसार इस फोन के डिसप्ले का कर्व्ड ऐज के साथ आएंगे। Mate 30 और Mate 30 Pro में डुअल-एज कर्व्ड डिसप्ले होगा। हालांकि, Mate 30 Pro स्क्रीन Mate 30 से ज्यादा कर्वी होगी। तस्वीर के अनुसार नए फोन में स्कॉयर कैमरा सेटअप के जगह इस बार कंपनी सर्कुलर रियर कैमरा डिजाइन देगी। लीक रेंडर इमेज में रियर कैमरा सेटअप दिखाई दे रहा है, जिससे जानकारी मिली है कि फोन में लेइका ब्रैंडिंग के एलईडी फ्लैश के साथ 4 कैमरा सेंसर होगा। इसके अलावा फोन में डुअल साइडेट कर्व्ड डिसप्ले और पंच होल सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here