Realme Q3s 5G Phone इंडियन साइट पर लिस्ट, इस नाम के साथ जल्द होगा भारत में लॉन्च

Join Us icon

Realme कंपनी इंडिया में बेहद जल्द अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक नई स्मार्टफोन सीरीज़ लाने जा रही है। यह सीरीज़ Realme Q Series नाम के साथ भारत में एंट्री करेगी। गौरतलब है कि रियलमी क्यू सीरीज़ चाइना में पहले से ही मौजूद है और इसके तहत Realme Q3, Realme Q3 Pro, Realme Q3s और Realme Q3i स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। लेकिन अब यह सीरीज़ भारतीय बाजार का रूख कर रही है तथा सीरीज़ के तहत सबसे पहले Realme Q3s 5G Phone लॉन्च किया जा सकता है।

Realme Q Series इंडिया लॉन्च को लेकर कंपनी की ओर से अभी तक कोई भी बयान नहीं आया है लेकिन इस सीरीज़ का एक रियलमी मोबाइल इंडियन सर्टिफिकेशन्स साइट BIS पर स्पॉट किया गया है। आपको बता दें कि इस ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड से सर्टिफिकेशन प्राप्त करने के बाद ही कोई मोबाइल फोन भारतीय बाजार मेें एंट्री ले सकता है। बीआईएस पर देखा गया यह डिवाईस रियलमी क्यू3एस 5जी फोन है जिसे लेकर कहा गया है कि इसे इंडिया में Realme Narzo 50 Pro 5G नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Realme Q3s 5G Phone listed on bis launch soon in India as Narzo 50 Pro know Price specs sale

Realme Q3s 5G की स्पेसिफिकेशन्स

चीनी बाजार में रियलमी क्यू3एस 5जी फोन को 6.6 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। एलसीडी पैनल पर बनी यह स्क्रीन 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह फोन एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो रियलमीयूआई 2.0 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस रियलमी फोन मे आक्टाकोर प्रोसेसर तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट दिया गया है। यह फोन 5जीबी वचुर्अल रैम भी सपोर्ट करता है। एक्सक्लूसिव: जल्द ही भारत में लॉन्च होंगे Realme 9 और 9 Pro- माधव सेठ

फोटोग्राफी के लिए Realme Q3s स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इस सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है जो एक ब्लैक एंड व्हाइट पोर्ट्रेट कैमरा और एक मैक्रो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रियलमी क्यू सीरीज़ स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Realme Q3s 5G Phone listed on bis launch soon in India as Narzo 50 Pro know Price specs sale

Realme Q3s 5जी के साथ ही 4जी एलटीई पर भी काम करता है तथा इस फोन में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी सहित 3.5एमएम ऑडियो जैक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसी तरह पावर बैकअप के लिए यह रियलमी फोन 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जो 30वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here