Realme Q5 Pro स्मार्टफोन 20 अप्रैल को देगा दस्तक, लॉन्च से पहले डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा

Realme Q5 सीरीज के तीन स्मार्टफोन - Realme Q5, Realme Q5i और Realme Q5 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं।

Join Us icon

Realme Q5 Pro स्मार्टफोन चीन में 20 अप्रैल को लॉन्च होना है। रियलमी अपने नए Realme Q5 सीरीज के स्मार्टफोन को सोशल मीडिया साइट वीबो पर काफी प्रमोट कर रही है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट पोस्टर में अपकमिंग स्मार्टफोन का डिजाइन और रियर कैमरा मॉड्यूल से पर्दा उठाया है। Realme को लेकर खबर है कि कंपनी Realme Q5, Realme Q5i और Realme Q5 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। Realme Q5 Pro स्मार्टफोन को गीकबेंच की वेबसाइट पर मॉडल नंबर RMX3372 के साथ लिस्ट किया गया है। इसके साथ ही इस फोन को चाइना कम्पलसरी सर्टिफिकेट 3C की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

Realme Q5 pro कब होगा लॉन्च?

Realme Q5 Pro स्मार्टफोन चीन में 20 अप्रैल को लॉन्च होना है। रियलमी के शेयर किए पोस्टर से पता चलता है कि Realme Q5 Pro स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा और LED फ्लैश के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही रियलमी के इस फोन की मोटाई 8.6mm होगी। इस पोस्टर में कंपनी ने फोन का यल्लो कलर वेरिएंट शो किया है।

Realme Q5 Pro Geekbench लिस्टिंग

Realme Q5 Pro स्मार्टफोन ने गीकबेंच के सिंगल कोर टेस्ट में 1,003 पॉइन्ट्स और मल्टी कोर टेस्ट में 3,153 पॉइन्ट्स का स्कोर किया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि यह स्मार्टफोन Android 12 पर रन करेगा। इसके साथ ही फोन में 8GB की रैम दी जा सकती है। गीकबेंच की लिस्टिंग में फोन का Qualcomm प्रोसेसर ऑक्टा कोर ‘Kona’ नाम से लिस्ट है जो कि Snapdragon 870 SoC है।

Realme Q5 Pro smartphone to be launched on April 20, design and specifications leaked

MySmartPrice की रिपोर्ट में बताया गया है कि Realme Q5 Pro स्मार्टफोन को 3C लिस्टिंग में मॉडल नंबर M2010J19SC के साथ स्पॉट किया गया है। रियलमी का यह स्मार्टफोन 80W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। यह भी पढ़ें : Realme Q5i और Realme Q5 Pro स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

लीक रिपोर्ट्स की माने तो Realme Q5 Pro स्मार्टफोन में 6.62-इंच का full-HD+ (1,080×2,400 पिक्सल) OLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 20:9 है। रियलमी के इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। Realme Q5 सीरीज को लेकर कहा जा रहा है कि यह Realme Q3 सीरीज का सक्सेसर है जो पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था।

Realme Q5 Pro स्मार्टफोन और भी कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। रियलमी का यह फोन गीकबेंच पर मॉडल नंबर RMX3372 के साथ लिस्ट किया गया था। यह भी पढ़ें : बैटरी और पेट्रोल से चलने वाली Honda City e : HEV Hybrid भारत में लॉन्च, मिलेगी 26.5 km की धाकड़ माइलेज

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here