Realme Q5i और Realme Q5 Pro स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

Realme Q5 सीरीज के स्मार्टफोन चीन में 20 अप्रैल को लॉन्च होने हैं। रियलमी के इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन – Realme Q5, Realme Q5i और Realme Q5 Pro लॉन्च किए जा सकते हैं। Realme अपने अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के लॉन्च से पहले इनके फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स टीज कर रहा है। रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन Realme Q5i और Realme Q5 Pro की स्पेसिफिकेशन्स टिपस्टर पांडा ने शेयर किए हैं। यह देखना दिलचस्प है होगा कि रियलमी इन स्मार्टफ़ोन को भारत में लॉन्च करेगा या नहीं।
Realme Q5 Pro स्मार्टफोन कंपनी का टॉप एंड स्मार्टफोन होगा जो Qualcomm Snapdragon 870 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। रियलमी का यह स्मार्टफोन AMOLED डिस्प्ले और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। वहीं Realme Q5i मिड रेंज में ऑफ़र किया जाएगा।
Realme Q5 Pro स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
Realme Q5 Pro स्मार्टफोन को 6.62-इंच OLED FHD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, पंच होल कटआउट और अंडर-डिस्प्ले स्कैनर के साथ पेश किया जाएगा। रियलमी का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 870 चिपसेट और Adreno GPU के साथ पेश किया जाएगा। रियलमी का यह स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा।
Realme Q5 Pro स्मार्टफोन को 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा सेंसर के साथ पेश किया जाएगा। रियलमी के इस फोन में 16MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया जाएगा।
Realme Q5i स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
Realme Q5i स्मार्टफोन में 6.58-इंच का LCD FHD+ डिस्प्ले दिया जाएगा। रियलमी का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 810 चिपसेट और 5,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। रियलमी के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। रियलमी के इस फोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा लेंस दिया जाएगा। रियलमी के इस फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।
TENAA पर स्पॉट हुए रियलमी के दो स्मार्टफोन
Realme के दो स्मार्टफोन TENAA सर्टिफिकेशन में मॉडल नंबर – RMX3372 और RMX3574 के साथ स्पॉट किए गए हैं। लीक रिपोर्ट्स की माने तो RMX3372 स्मार्टफोन Realme Q5 Pro और RMX3574 स्मार्टफोन Realme Q5i हो सकता है।
TENAA की लिस्टिंग में रियलमी का एक और स्मार्टफोन मॉडल नंबर RMX3571 के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि रियलमी के इस स्मार्टफोन में 6.58-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले, 2.4GHz ऑक्ट कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया गया था। रियलमी के इस स्मार्टफोन को 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज के साथ पेश किया जा सका है। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा और Snapdragon 7 Gen 1 SoC के साथ OPPO Reno 8 मचाएगा धमाल, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
रियलमी का यह फोन साइड-माउंट फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ पेश किया जाएगा। रियलमी के इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 8MP फ्रंट फेसिंग कैमरा के साथ पेश किया जाएगा। रियलमी का मॉडल नंबर MX3571 वाला स्मार्टफ़ोन चीन में Realme Q5 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Oppo F21 Pro 5G स्मार्टफोन Snapdragon 695 5G प्रोसेसर, 4500mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्ज के साथ लॉन्च, जानें कीमत