Realme Smart 4K Google TV Stick Review : क्या ये है Amazon Fire TV Stick 4K का रिप्लेसमेंट?

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/10/Realme-Smart-4K-Google-TV-Stick-.jpg

भले ही आज बाजार में स्मार्ट टीवी की होड़ लगी हो लेकिन आज भी कई ऐसे यूजर्स हैं जिनके पास साधारण एलईडी टीवी उपलब्ध है। टीवी कोई ऐसी चीज भी नहीं है कि उसे हर साल बदला जाए यही वजह है कि हम पुराने टीवी के साथ ही काम चलाते हैं। हालांकि जो लोग साधारण इलईडी या टीएफटी टीवी का इस्तेमाल कर रह हैं उनके लिए भी मार्केट में ऐसी कई स्ट्रीमिंग डिवाइस मौजूद हैं जो सिंपल टीवी को भी स्मार्ट बना देते हैं। ऐसा ही एक खास डिवाइस है Realme 4K स्मार्ट Google TV स्टिक, जिसे कंपनी ने हाल में लॉन्च किया है। यह स्ट्रीमिंग डिवाइस हमारे पास आया और हमने इसके आते ही रिव्यू कर यह जानने की कोशिश क्या यह स्टिक Amazon Fire TV Stick 4K जैसे बेहतरीन डिवाइस को चुनौती देने का दम रखता है। चलिए बिना देर करे आगे आपको Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करने वाली अकेली स्ट्रीमिंग डिवाइस Realme 4K स्मार्ट Google TV स्टिक के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

बॉक्स में क्या मिलेगा

सबसे पहले आपको बता दें कि कि Realme Smart 4K Google TV Stick के बॉक्स में क्या-क्या मिलता है। इस स्ट्रीमिंग डिवाइस का बॉक्स व्हाइट कलर का है, जिसके ऊपर 4K Google TV Stick की तस्वीर और रियलमी ब्रांड के नाम के साथ गूगल टीवी लिखा है। बॉक्स के राइट साइड में गूगल टीवी के बारे में जानकारी और लेफ्ट साइड में स्ट्रीमिंग डिवाइस में सपोर्ट ऐप्स के बारे में बताया गया है। वहीं, बॉक्स के रियर पर Realme Smart 4K Google TV Stick के फीचर्स, कीमत और बाकी जानकारी दी गई है। वहीं, बॉक्स के अंदर आपको स्ट्रीमिंग स्टिक, रिमोट कंट्रोल, माइक्रो-यूएसबी केबल, पावर सप्लाई एडाप्टर, दो बैटरी और एक एचडीएमआई एक्सटेंडर है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold 3 रिव्यू : स्टाइल के साथ प्रोडक्टिविटी में है बेस्ट

डिजाइन

अगर बात करें डिजाइन की तो इस Realme 4K TV Stick को कंपनी ने मैट ब्लैक में पेश किया है। इसका फायदा यह है कि अगर आप इसे टीवी के पीछे लगाते हैं तो ब्लैक टीवी बैक के साथ यह मैच कर जाता है। स्मार्ट गूगल टीवी स्टिक एक छोर पर एचडीएमआई 2.1 पोर्ट के साथ डोंगल स्टाइल में आता है और इसमें एक माइक्रो यूएसबी पोर्ट भी है, जिसे पावर आउटलेट में प्लग किया जाता है। इसके अलावा आप प्ले स्टोर से ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं। गूगल असिस्टेंट और बिल्ट-इन क्रोमकास्ट भी है। वहीं, अगर बात करूं इस टीवी स्टिक के रिमोट की तो यह काफी स्लीक और शानदार बिल्ड क्वालिटी के साथ आती है। रिमोट में Netflix, Youtube, Prime Video और YouTube म्यूजिक को डायरेक्ट ऑपरेट करने का बटन मिलता है। इसके अलावा रिमोट में Realme का लोगो और गूगल असिस्टेंट का बटन भी दिया गया है। कुल मिलाकर अगर कहूं तो इसका रिमोट कंट्रोल रियलमी के स्मार्ट टीवी की तरह ही लगता है और इसका इस्तेमाल काफी आसान है। अगर एक बार आपके घर में मौजूद बच्चे और बुजुर्ग को सिखा दिया जाए तो वह भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

कनेक्टिविटी और यूजर इंटरफेस

रियलमी 4के स्मार्ट गूगल टीवी स्टिक की सबसे अच्छी और खास बात यह है कि यह CEC के साथ एचडीएमआई 2.1 को सपोर्ट करता है, जिसका मतलब है कि आप स्टिक और टीवी दोनों को टीवी स्टिक के रिमोट से कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा यह स्टिक 5GHz वाई-फाई नेटवर्क को सपोर्ट करती है। साथ ही आप ब्लूटूथ 5.0 की मदद से हेडफोन या कीबोर्ड को रियलमी टीवी स्टिक से भी कनेक्ट कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Minix Zero Smartwatch Review: लंबी बैटरी लाइफ और स्लीक डिजाइन बनाता है इसे Winner

वहीं, अगर बात करें इसके यूजर इंटरफेस की तो मेरे लिए यह एक शानदार अनुभव था क्योंकि मैं काफी समय से एक एंडरॉयड टीवी का उपयोग कर रहा हूं और उसका इंटरफेस थोड़ा अव्यवस्थित दिखता है। लेकिन गूगल टीवी सपोर्ट के साथ Realme 4K TV Stick का UI काफी अच्छा और साफ-सुथरा दिखाई पड़ता है। वहीं, Realme Smart 4K Google TV Stick लगाने के बाद आपके होमस्क्रीन अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म के नाम दिखाई देते हैं, जिसमें Apple TV+, Hotstar और Primevideo शामिल है। होमस्क्रीन आपको ओटीटी ऐप के अलावा कुछ गेम के साथ स्ट्रीमिंग ऐप्स भी दिखाई देते हैं एंडरॉयड टीवी सपोर्ट वाले हैं।

इसके अलावा होमस्क्रीन के राइट साइड सर्च बार है, जिसका इस्तेमाल कर आप डायरेक्ट ऐप्स को ओपन कर सकते हैं। हालांकि, रिमोट कंट्रोल में ही आपको Netflix, Youtube, Prime Video और YouTube म्यूजिक को ऑपरेट करने का बटन मिल जाता है। इतना ही नहीं आपको इसमें लाइब्रेरी टैब भी मिलता है, जिसमें वॉचलिस्ट के साथ आपके सभी रेंटल को लिस्ट किया जा सकता है। आप वॉचलिस्ट में फिल्में या शो को एड कर सकते हैं, जिन्हें आप बाद में देखना चाहते हैं।

परफॉर्मेंस और पिक्चर क्वालिटी

Realme 4K स्मार्ट Google TV स्टिक 2GB RAM के साथ Amlogic के क्वाड-कोर चिप का पर कार्य करती है। इसके अलावा इसमें 8GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज है। हालांकि, मैंने कभी-कभी हकला सा फ्रेम ड्रॉप देखा, लेकिन यह ज्यादातर स्ट्रीमिंग डिवाइस और एंडरॉयड टीवी पर यह सामान्य तौर पर देखा जाता है। वहीं, यह स्टिक ज्यादा से ज्यादा 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। ज्यादातर टीवी में 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट ही सपोर्ट है लेकिन 4के रेजल्यूशन को देखते हुए कहा जा सकता है कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता तो ज्यादा मज़ा आता। इसे भी पढ़ें: क्या Samsung Galaxy Watch 4 है बेस्ट एंड्रॉइड स्मार्टवॉच? – एक महीने इस्तेमाल के बाद रिव्यू

वहीं, रियलमी टीवी स्टिक की एक और खास बात है कि इसमें 4K तक कंटेंट को स्ट्रीम किया जा सकता है। इसके अलावा यह स्ट्रीमिंग डिवाइस एचडीआर 10+ को भी सपोर्ट करता है। हालांकि, रियलमी 4K स्मार्ट Google टीवी स्टिक पर डॉल्बी विजन नहीं है। अगर आपके टीवी में भी डॉल्बी विजन सपोर्ट नहीं है तो इसकी कमी आपको खलेगी। वहीं, दूसरी ओर अमेजन फायर टीवी स्टिक 4K पर इसका सपोर्ट है। आमतौर पर Realme 4K स्मार्ट Google TV स्टिक पर पिक्चर काफी अच्छी आती है। जबकि आपके टीवी पर उपयोग किए गए पैनल की क्वालिटी भी इसमें अहम भूमिका निभाती है।

लेटेस्ट वीडियो

निष्कर्ष

रियलमी 4K स्मार्ट गूगल टीवी स्टिक की कीमत 3,999 रुपये है और यह फ्लिपकार्ट और रियलमी डॉट कॉम से खरीदी जा सकती है। इस स्टिक में मिलने वाले स्मूथ परफॉर्मेंस और नए और शानदार यूआई के लिए इसे खरीदा जा सकता है। लेकिन, अगर बात करें Amazon Fire TV Stick 4K की तो जो कि इसके लिए एक चुनौती भी है उसमें आपको गूगल टीवी का सपोर्ट नहीं मिलेगा लेकिन, इसकी कीमत फिलहाल 2,999 रुपए है। हालांकि, इसकी कीमत बढ़ भी सकती है क्योंकि अभी हो सकता है फेस्टिव सीजन को देखते हुए इसे कम कीमत में सेल किया जा रहा है। हालांकि जहां मेरी बात है तो यही कहूंगा कि यदि आप प्योर एंड्रॉयड टीवी का मज़ा लेना चाहते हैं तो फिर Realme 4K स्मार्ट Google TV स्टिक एक बेहतर विकल्प है।