Realme ला रहा सबसे ताकतवर 5जी फोन, स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से होगा लैस

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Realme ने बुधवार को चीन में दो स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने अपना पहला फ्लैगशिप फोन Realme X और अफोर्डेबल फोन Realme X लाइट लॉन्च कर दिया है। वहीं, अब कंपनी अपने सबसे ताकतवर फोन को पेश करने की योजना बना रही है

दूसरी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों की तरह रियलमी भी 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के चीफ प्रॉडक्ट ऑफिसर डेरेक वैंग ने इस बात के संकेत दिए हैं कि कंपनी इस साल के अंत तक अपना 5G हैंडसेट मार्केट में पेश कर देगी। इसे भी पढ़ें: पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आया Realme X, शानदार फीचर्स बनाते हैं इसे किलर हैंडसेट

इस नए स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है पर उम्मीद लगाई जा रही है कि स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के फ्लैगशिप प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 855 से लैस होगा। स्नैपड्रैगन 855 से लैस होने के चलते यह स्मार्टफोन फ्लैगशिप फीचर्स से लैस होगा। इसे भी पढ़ें: Realme 2 Pro के दाम फिर हुए कम, जानें अब कितना सस्ता हो गया है यह शानदार स्मार्टफोन

बता दें कि रियलमी ने बुधवार को Realme X और Realme X Lite को लॉन्च किया है। इसके अलावा कंपनी ने Realme X को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। हैंडसेट के 4जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 1,499 (लगभग 15,300 रुपए), 6जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत RMB 1,599 (लगभग 16,300 रुपए) और सबसे बड़े वेरिएंट 8जीबी रैम/128जीबी स्टोरेज की कीमत RMB 1,799 (लगभग 18,400 रुपए) है।

वहीं Realme X Lite को भी तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 4जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 1,199 (लगभग 12,200 रुपए), 6जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत RMB 1,299 (लगभग 13,300 रुपए) और 6जीबी रैम/128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 1,499 (लगभग 15,300 रुपए) है।

अगर बात करें उपलब्धता की तो इन दोनों स्मार्टफोन को रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट और Jingdong, Tmall, Suning Yi Shopping से 20 मई को सेल के लिए पेश किया जाएगा। हालांकि Realme X को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here