
रियलमी ने कल ही घोषणा करते हुए बताया है कि कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन रियलमी 3 ने भारत में सेल के नए रिकॉर्ड बनाए है। कंपनी ने बताया था कि लॉन्च के 3 हफ्तों के भीतर ही रियलमी 3 की 5 लाख से ज्यादा यूनिट बिक गई है। रियलमी 3 के इस रिकॉर्ड का ट्वीट करने के थोड़ी देर बाद ही रियलमी कंपनी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक और ट्वीट करते हुए भारतीय टेक बाजार को गर्म कर दिया है। रियलमी ने हालांकि अपने ट्वीट में किसी भी तरह से नए लॉन्च की बात साफ तरीके से नहीं कही है, लेकिन हर ओर चर्चा है कि रियलमी कंपनी जल्द ही अपने सस्ते स्मार्टफोन रियलमी यू1 का बड़ा व अपग्रेडेड वर्ज़न लॉन्च करने वाली है।
रियलमी का ट्वीट
रियलमी की ओर से कंपनी के ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर की गई है जो 15 सेकेंड की है। इस वीडियो में इसी वीडियो में फोन में फिल्म को डाउनलोड होते हुए दिखाया गया है जो 96 प्रतिशत पर आकर रूक जाती है तथा फोन में ‘स्टोरेज फुल’ होने की नोटिफिकेशन आती है। इस वीडियो में कंपनी ने ‘Bring You More’ के साथ Stay tuned लिखा है। रियलमी ने इस ट्वीट में हैशटैग मोर फोर यू भी लिखा है। ट्वीट और वीडियो को देखते हुए माना जा रहा है कि रियलमी जल्द ही भारत में रियलमी यू का नया वेरिएंट लॉन्च करने वाली है वहीं साथ ही यह भी चर्चा है कि कंपनी की ओर से रियलमी यू2 भी लॉन्च किया जा सकता है।
Why lose out on what you love due to less space? Stay tuned for more. #MoreForU pic.twitter.com/D72LINHQFa
— realme (@realmemobiles) April 2, 2019
आपको बता दें कि पिछले तीन महीनों में रियलमी की ओर से रियलमी यू1 स्मार्टफोन की कीमतें दो बार कम की जा चुकी है। रियलमी यू1 भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च हुआ था तथा कंपनी दो बार इस स्मार्टफोन के वेरिएंट्स में प्राइज़ कट कर चुकी है। ताजा प्राइज़ कट की बात करें तो कंपनी ने रियलमी यू1 के 4जीबी रैम वेरिएंट में सीधे 1,500 रुपये की कटौती की है। कीमत में कमी करने के बाद 13,499 रुपये में बिकने वाले रियलमी यू1 के 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अब 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह कंपनी ने रियलमी यू1 के 3जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट का मूल्य भी 1,000 रुपये कम किया है। प्राइज़ कट के बाद रियलमी यू1 के इस वेरिएंट को 10,999 रुपये की जगह अब महज़ 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
रियलमी यू1 स्पेसिफिकेशन्स
रियलमी यू1 की बात करें तो यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसके उमरी हिस्से में ‘यू’ शेप वाली ड्यूड्रॉप नॉच दी गई है। यह फोन 6.3-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। फोन की नॉच में ही सेंल्फी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : 3 हफ्ते में बिके 5 लाख से ज्यादा रियलमी 3 फोन, शाओमी को बड़ा खतरा
यह फोन कलर ओएस 5.2 आधारित एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया है जो 2.1 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी70 पर रन करता है। इस फोन में ग्राफिक्स के लिए एआरएम जी72 जीपीयू दिया गया है। वहीं फोन के दोनों वेरिएंट्स की स्टोरेज को कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो रियलमी यू1 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के दोनों ही कैमरा सेटअप बोका इफेक्ट सपोर्ट करते हैं। यह भी पढ़ें : एयरटेल लाया धमाकेदार ऑफर, यूजर्स को फ्री मिलेगा 4G डिवाइस
रियलमी यू1 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक तकनीक भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए रियलमी यू1 में ओटीजी सपोर्ट के साथ 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। रियलमी यू1 एम्बिशियस ब्लैक, ब्रेव ब्लू और फैरी गोल्ड कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।


















