
Realme ने काफ़ी समय में ग्लोबल स्मार्टफ़ोन मार्केट में अपनी दमदार जगह बनाई है। इसका कारण एग्रेसिव प्राइसिंग के साथ रियलमी के फ़ीचर पैक स्मार्टफ़ोन लॉन्च करना है। ऐसा लगता है कि कंपनी इसी प्लानिंग के साथ आगे बढ़ना चाहती है। रियलमी के बारे में ख़बर आ रही है कि कंपनी जल्द ही OnePlus की तरह स्लाइडर वाला स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर सकता है। रियलमी यह फ़ीचर अपने महंगे फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन में नहीं बल्कि मिड रेंज स्मार्टफ़ोन में ऑफ़र करेगी।
MySmartPrice की रिपोर्ट में टिपस्टर Yogesh Brar ने दावा किया है कि Realme इन दिनों अलर्ट स्लाइडर वाले डिवाइस को टेस्ट कर रही है। रियलमी का यह स्मार्टफोन जल्द ही अप्रैल 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। अलर्ट स्लाइडर फोन के साइड में एक बटन होता है, जिसकी मदद से यूजर्स फोन को रिंग, वाइब्रेशन और साइलेंट मोड में स्विच कर सकते हैं। यह बटन iPhone में देखने को मिलता है। एंड्रॉयड में यह फीचर वनप्लस के स्मार्टफोन में ही मिलता है।

आपस में टेक्नोलॉजी शेयर करती हैं BBK की कंपनियां
Realme का यह फ़ीचर अपने स्मार्टफ़ोन में इस्तेमाल करना चौंकाने वाला नहीं है। क्योंकि वनप्लस और रियलमी दोनों ही कंपनियां चीन के BBK Electronics ग्रुप के अंतर्गत आती हैं। बता दें कि BBK electronics ग्रुप की कंपनियां आपस में टेक्नोलॉजी शेयर करती हैं। OnePlus और OPPO फिलहाल अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए एक जैसे कोडबेस और Hasselblad कैमरा ट्यूनिंग टेक्नोलॉजी शेयर कर रहे हैं।
दिलचस्प होगी कीमत
यह देखना दिलचस्प होगा कि रियलमी का अलर्ट स्लाइडर वाला स्मार्टफोन भारत में किस क़ीमत में पेश किया जा ता है। वनप्लस ने अपने अफोर्डेबल OnePlus Nord CE सीरीज के लेटेस्ट OnePlus Nord CE 2 5G स्मार्टफोन में अलर्ट स्लाइडर नहीं दिया था। वनप्लस का यह फोन भारत में 23,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। अगर Realme इस क़ीमत के आसपास अपने अपकमिंग स्मार्टफ़ोन को कुछ शानदार स्पेसफिकेशन्स के साथ लॉन्च करती है तो उसे ज़रूर कुछ सफलता मिल सकती है।
Realme 9 Pro Plus स्मार्टफोन
Realme ने कुछ समय पहले ही इसी प्राइस रेंज में Realme 9 Pro Plus स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। रियलमी के इस फोन में 6.43-इंच का AMOLED डिस्प्ले FHD+ रेजलूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। रियलमी के इस फ़ोन को मीडियाटेक के Dimensity 920 SoC के साथ पेश किया गया है। रियलमी का यह फ़ोन 4,500mAh की बैटरी और 60W रैपिड चार्जिंग के साथ पेश किया गया है।
रियलमी के इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फ़ोन का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ 50MP Sony IMX766 सेंसर वाला है। प्राइमरी कैमरा के साथ इस फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : 1500 रुपये में आया नोकिया का बेहद ही स्टाइलिश फ्लिप फोन, क्या आप भारत में भी कर रहे हैं इंतजार
Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन में हार्ट रेट सेंसर, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर भी दिए गए हैं। इसके साथ ही रियलमी के इस फोन में वैपूर चैंबर कूलिंग सिस्टम, X-एक्सिस लीनियर मोटर, 5GB वर्चुअल रैम, डुअल स्पीकर, 3.5mm ऑडियो जैक और लाइट शिफ़्ट डिज़ाइन के साथ पेश किया है। इसके साथ ही यह फोन Android 12 पर आधारित Realme UI 3.0 पर रन करता है। यह भी पढ़ें : 120km Range और 75kmph Top Speed के साथ आया यह स्टाईलिश E-Scooter, लुक ऐसी जो कर दे दीवाना!





















