120km Range और 75kmph Top Speed के साथ आया यह स्टाईलिश E-Scooter, लुक ऐसी जो कर दे दीवाना!

Join Us icon

Electric Vehicles का क्रेज इंडिया में भी तेजी से उपर चढ़ रहा है। लोग​ बिजली से चलने वाले वाहनों पसंद कर रहे हैं तथा इनके बारे में अधिक जानना और समझना चाहते हैं। Electric Car, Electric Scooter और Electric Bike बेशक भारत में लॉन्च हो रहे हो या फिर बाहर किसी अन्य देश में। हर नई इनोवेशन और नए प्रोडक्ट के बारे में इंडियन यूजर्स उत्सुकता से पढ़ते हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में रूचि रखने वाले ऐसे ही लोगों के लिए एक बड़ी खबर फ्रांस से आई है जहां इलेक्ट्रिक स्कूटर मैन्युफैक्चरर LVNENG ने अपना नया e-scooter LVNENG S6 लॉन्च किया है जिसकी लुक काफी हद तक Vespa से मिलती है।

E-Scooter LVNENG S6 Electric Scooter Design Features Price Specs

LVNENG S6 electric scooter

कंपनी ने अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्मिंग रेट्रो-स्टाईल ई-स्कूटर कहा है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स की बात करें तो प्राप्त जानकारी अनुसार यह मॉडल 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर दौड़ सकता है। कंपनी की कहना है कि चढ़ाई वाले रास्ते पर भी यह ई-स्कूटर बिना किसी एक्स्ट्रा लोड के तथा बिना कोई समस्या पैदा करे ​लगातार समान स्पीड देने की क्षमता रखता है।

E-Scooter LVNENG S6 Electric Scooter Design Features Price Specs

LVNENG S6 E-Scooter दो बैटरी पैक के साथ आता है। रिपोर्ट के अनुसार स्कूटर में लगी ये दोनों बैटरियां LG कंपनी की है जो सभी तरह के स्टेंडर्ड पास करके आई है। एक बार के फुल चार्ज में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 120 किलोमीटर की रेंज देने की क्षमता रखता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 4kW की पावर प्रदान की गई है तथा इसमें Bosch कंपनी की इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है।

E-Scooter LVNENG S6 Electric Scooter Design Features Price Specs

LVNENG S6 की फुल एलईडी डिसप्ले तथा लाइटनिंग सिस्टम दिया गया है। यह स्कूटर कीलेस स्टार्ट तकनीक से लैस है यानी इसे स्टार्ट करने के लिए फिजिकल चाबी की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही यूएसबी चर्जिंग पोर्ट, प्रीमियम सीट इत्यादि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की खूबियों में से एक है। प्राइस की बात करें तो फ्रांस में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को €5,649 यूरो में लॉन्च किया गया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 4 लाख 70 हजार रुपये के करीब है।

E-Scooter LVNENG S6 Electric Scooter Design Features Price Specs

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here