Realme X की सभी स्पेसिफिकेशन्स आ गई सामने! लॉन्च से पहले ही गीकबेंच ने किया खुलासा

Join Us icon

Realme कंपनी अपने हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे Realme X नाम के साथ लॉन्च किया जाना है। यह स्मार्टफोन आने वाली 14 मई को टेक मंच पर दस्तक देगा। लॉन्च से पहले ही Realme X को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं। हाल ही में इस स्मार्टफोन को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर लिस्ट किया गया था जहां फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ था। वहीं आज Realme X बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी लिस्ट हो गया है। इस लिस्टिंग में Realme X के चिपसेट का भी खुलासा हो गया है।

गीकबेंच लिस्टिंग

चीनी ​बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर Realme X को RMX1901 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। आपको बता दें कि इसी मॉडल नंबर के साथ यह फोन टेना पर लिस्ट हुआ था। गीकबेंच की यह लिस्टिंग आज यानि 10 मई की ही है। लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि Realme X को कंपनी द्वारा एंडरॉयड के मौजूदा ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा जो क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर रन करेगा।

Realme X RMX 1901 listed on geekbench snapdragon 710 specifications

स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट के साथ इस फोन में 1.71गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड के साथ आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जाएगा। गीकबेंच पर Realme X को 8जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है। हालांकि यह कंफर्म है कि रियलमी अपने फोन को एक से ज्यादा रैम वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। स्कोरिंग की बात करें तो गीकबेंच ने Realme X को सिंगल-कोर में 1506 स्कोर दिया है तथा मल्टी-कोर में इस फोन को 5837 स्कोर प्राप्त हुआ है।

स्पेसिफिकेशन्स

Realme X की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार इस फोन में 6.5-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले देखने को मिलेगी जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड होगी। इस फोन में 91.2 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि एमोलेड डिसप्ले पुख्ता होने के बाद यह भी माना जा रहा है कि Realme X को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। यह भी पढ़ें : OnePlus 7 Pro की फुल स्पेसिफिकेशन, लॉन्च से पहले ही देखें यहां

Realme X को एंडरॉयड 9.0 पाई के साथ कलरओएस 6.0 पर पेश किया जा सकता है जिसके साथ Realme X क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर रन करेगा। कंपनी की ओर इस फोन को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है जिनमें 6जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी, 6जीबी रैम + 128जीबी मैमोरी व 8जीबी रैम + 128जीबी मैमोरी देखने को मिलेगी।

Realme X RMX 1901 listed on geekbench snapdragon 710 specifications
Realme X

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Realme X के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा जिसमें 48-मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा जो एफ/1.7 अपर्चर सपोर्ट करेगा।इसके साथ ही फोन में 5-मेगापिक्सल का का सेकेंडरी सेंसर देखने को मिल सकता है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का का पॉप-अप कैमरा दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : एक्सक्लूसिव: 28 मई को भारत में लॉन्च हो रहा है ओपो रेनो, वनप्लस को देगा टक्कर

Realme X में VOOC 3.0 फास्ट चार्ज सपोर्ट वाली बैटरी दी जा सकती है जिसकी पावर लीक्स में 3,700एमएएच बताई जा रही है। इसी तरह फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की बात भी लीक्स में सामने आ चुकी है। कीमत की बात करें तो लीक के मुताबिक फोन को सबसे छोटा वेरिएंट 1599 युआन (तकरीबन 16,500 रुपये) में लॉन्च किया जाएगा तथा फोन के सबसे बड़े वेरिएंट की कीमत 1999 युआन (तकरीबन 20,000 रुपये) हो सकती है। कहा जा रहा है कि Realme X को ब्लैक, ब्लू और वाइट कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here