
रियलमी ने कुछ समय पहले चीन में अपने पहले पॉप-सेल्फी कैमरे वाले Realme X हैंडसेट को लॉन्च किया था। डिवाइस के लॉन्च होने के बाद भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर बातें होने लगीं थीं। वहीं, अब कंपनी इस फोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। फोन के बारे में अब तक कहा जा रहा था कि भारत में इसे उन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च किया जाएगा जिन स्पेसिफिकेशन्स के साथ इसे चीन में लॉन्च किया गया है। लेकिन, कंपनी ने इस बात से इनकार कर दिया है।
कंपनी ने हाल में कहा कि जरूरी नहीं रियलमी एक्स उन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ भारत आए जिनके साथ वह चीन में लॉन्च किया गया था। वहीं, रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने ट्विटर पर इस फोन की कुछ डीटेल्स को शेयर किया।
#realmeX may not necessarily launch at the same specs in India.
We are planning to have an #realmeXIndian version and
pricing maybe around 18k.Apart from Garlic and Onion, ?
we will also have one more special variant for India.?
RT and Guess?— Madhav Sheth (@MadhavSheth1) May 18, 2019
ट्वीट में उन्होंने फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन इस बात की तरफ इशारा जरूर किया कि यह फोन भारत में चाइनीज वेरियंट से अलग फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ आ सकता है। इसे भी पढ़ें: पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आया Realme X, शानदार फीचर्स बनाते हैं इसे किलर हैंडसेट
इसके अलावा माधव ने इस बात का भी हिंट दिया है कि Realme X के Garlic और Onion वेरिएंट के अलावा एक स्पेशल वेरिएंट भारत में पेश किया जाएगा। साथ ही डिवाइस की कीमत को लेकर उन्होंने लिखा कि Realme X की कीमत 18,000 रुपए होगी।
Realme X के स्पेसिफिकेशन्स
अगर बता करें Realme X की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.53-इंच फुल एचडी+ एज-टू-एज ऐमोलेड डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 एसओसी है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए फोन में पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं, रियर पर डुअल कैमरा है। इसमें एक सेंसर 48-मेगापिक्सल का और दूसरा डेप्थ सेंसर 5-मेगापिक्सल का है।
Realme X इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। इसके अलावा फोन में एआई हाइपरबूस्ट टेक्नोलॉजी दी गई है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 3,765एमएएच की बैटरी VOOC फ्लैश चार्ज 3.0 के साथ आती है। फोन कलरओएस पर कार्य करता है जो एंड्रॉइड 9 पाई पर बेस्ड है।





















