
Realme ब्रांड इंडिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाले स्मार्टफोन ब्रांड्स में से एक है। एक साथ के भीतर ही Realme ने कई बड़े ब्रांड्स को टक्कर देते हुए अपनी फैन फॉलोइंग बनाई है। Realme कल भारत में फिर से अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाने वाला है। कंपनी राजधानी दिल्ली में एक ईवेंट का आयोजन कर रही है और इस ईवेंट के मंच से दो नए स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारे जाएंगे। ये दो नए फोन Realme X2 Pro और Realme 5s नाम के साथ एंट्री लेने वाले हैं। ये दोनों ही फोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट हो चुके हैं और इसी वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।
Realme X2 Pro और Realme 5s के लॉन्च से पहले ही इन दोनों ही फोन की कई स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुकी है। Realme X2 Pro जहां पहले ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है वहीं Realme 5s पूरी दुनिया के लिए नया स्मार्टफोन होगा। Realme 5s को कंपनी लो बजट सेग्मेंट में उतारेगी तथा Realme X2 Pro ब्रांड का फ्लैगशिप डिवाईस होगा। इन दोनों ही फोन में कितनी रैम व स्टोरेज दी जाएगी तथा फोन की कीमत क्या होगी यह खुलासा तो कल लॉन्च के बाद ही होगा, लेकिन लॉन्च से पहले ही हमनें दोनों स्मार्टफोंस की कुछ स्पेसिफिकेशन्स यहां शेयर की है।
Realme X2 Pro
Realme X2 Pro स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 64MP GW1 प्राइमरी सेंसर, 13MP टेलीफोटो लेंस के साथ ही 20x हाइब्रिड जूम सपॉर्ट, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 115-डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू है जो कि 2.5mm मैक्रो शॉट्स ले सकेगा। इसके अलावा यह फोन 4K 60fps वीडियो और 960fps स्लो-मोशन रिकॉर्ड करने में सक्षम है। वहीं, वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Realme X2 Pro में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.5 इंच की एमोलेड डिसप्ले और स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा Realme X2 Pro में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स Dolby Atmos और सर्टिफाइड Hi-res साउंड क्वॉलिटी सपॉर्ट के साथ मिलेगा। वहीं Realme X2 Pro में 50 वॉट VOOC चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ पावरफुल 4,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं, फोन एंडरॉयड 9 पाई पर आधारित है।
Realme 5s
Realme 5s की फ्लिपकार्ट लिस्टिंग से पता चला है कि यह स्मार्टफोन 6.51 इंच की बड़ी एचडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें ‘यू’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले देखने को मिलेगी। फ्लिपकार्ट पर फोन के प्रोडक्ट पेज पर बताया गया है कि यह डिवाईस क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। फोन के स्टोरेज वेरिएंट तो सामने नहीं आए हैं लेकिन यह पुख्ता हो गया है कि Realme 5s 128 जीबी तक की एक्स्ट्रनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा।
Realme 5s का बैक पैनल रीवील करने के साथ ही फ्लिपकार्ट के प्रोडक्ट पेज पर यह भी खुलासा कर दिया गया है कि यह स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। रियर कैमरा सेटअप में चार कैमरा सेंसर्स मौजूद होंगे तथा सबसे उपर वाला कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल वाला होगा। Realme 5s के क्वॉड कैमरा सेटअप में एक कैमरा सेंसर ‘टेलीफोटो लेंस’ भी होगा। वहीं बैटरी की बात करें तो पावर बैकअप के लिए Realme 5s में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। उम्मीद है कि यह फोन फास्ट चार्जिंग तकनीक से भी लैस होगा।























