
Realme ने हाल में ही भारत में Realme X7 सीरीज को पेश किया है। अब कंपनी इस सीरीज़ का एक और स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। एंड रेंज सेग्मेंट में कंपनी का अपमिंग Realme X7 Max होगा। रियलमी ने भारत में Realme X7 सीरीज के दो स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ Realme X7 और Realme X7 Pro को पेश किया था। अब कंपनी भारत में Realme X7 Max को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। Realme X7 Max स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इससे जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। यहां हम आपको अपकमिंग Realme X7 Max स्मार्टफोन के रैम और कलर ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं।
जैसा की इसके नाम से पता चल रहा है कि Realme X7 Max स्मार्टफोन रियलमी की 5G फ्लैगशिप X7 सीरीज का स्मार्टफोन होगा। रियलमी भारत में इस सीरीज के दो स्मार्टफोन्स Realme X7 और X7 Pro को फरवरी महीने में भारत में लॉन्च कर चुका है। अब कंपनी Dimensity चिपसेट के साथ एक और 5G स्मार्टफोन Realme X7 Max को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Flip3 के कॉन्सेप्ट रेंडर में दिखा Galaxy S21 की तरह कैमरा और बड़ा कवर डिस्प्ले
Realme X7 Max लीक
Tech Radar की रिपोर्ट के मुताबिक, Realme X7 Max स्मार्टफोन को दो वेरिएंट्स में भारत में पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 8GB की रैम के साथ 128GB की स्टोरेज और हायर वेरिएंट 12GB की रैम के साथ 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। रियलमी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन मर्करी सिल्वर, एस्ट्रॉयड ब्लैक और मिल्की वे कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Apple Event 2021 Highlights : M1 चिप के साथ लॉन्च हुए iPad Pro और iMac, जानें ऐप्पल ने कौन से नए प्रोडक्ट किए पेश
हालांकि कुछ रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि रियलमी का अपकमिंग स्मार्टफोन इस महीने की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया Realme X7 Pro Ultra भी हो सकता है। अगर भारत में लॉन्च होने वाले Realme X7 Max को कंपनी बिना चेंज के लॉन्च करती है तो यह Realme X7 Pro का बेहतर अल्ट्रनेटिव हो सकता है, जो कुछ अपग्रेड्स और कुछ डाउनग्रेड के साथ पेश किया जा सकता है।
Dimensity 1000 Plus चिपसेट के साथ होगा पेश
Realme X7 Max स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन MediaTek Dimensity 1000 Plus चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है जो Realme X7 Pro में भी दिया गया था। इसके साथ ही Realme X7 Max स्मार्टफोन में 6.55 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz, ट्रिपल रियर कैमरासेटअप, जिसमें प्राइमेरी 64 मेगापिक्सल के साथ 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया जा सकता है। इसके साथ ही सेल्फी कैमरा की बात करें तो इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। रियलमी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी और 65W Super Dart चार्जिंग दिया जा सकता है।
इस स्मार्टफोन के हाई स्टोरेज और रैम वेरिएंट्स से मालूम होता है कि Realme X7 Max स्मार्टफोन हाई-एंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन हो सकता है। इस स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि यह 25,000 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। हालांक कंपनी भारत में एक और फ्लैगशिप Realme GT Neo को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। यह स्मार्टफोन Dimensity 1200 के साथ आने पहला स्मार्टफोन होगा।


















