
Red Magic 12 Pro+ गेमिंग स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो गया है। जो खासतौर पर मोबाइल गेमर्स को टारगेट करता है। इसमें 185Hz रिफ्रेश रेट वाला OLED डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट और 8,400mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसमें एक्टिव कूलिंग फैन, लिक्विड कूलिंग सिस्टम और गेमिंग के लिए डेडिकेटेड शोल्डर ट्रिगर्स भी दिए हैं। आइए, आगे Red Magic 12 Pro+ के सभी फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Red Magic 12 Pro+ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Red Magic 12 Pro+ में 6.85-इंच का BOE X11 OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 2,688 × 1,216 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट से लैस है। इसमें 0.96mm के बेहद पतले बेजल्स मिलते हैं। खास बात है कि डिस्प्ले पर सेल्फी कैमरे के लिए कोई पंच-होल नहीं दिया गया है। इससे गेमिंग और वीडियो देखने के दौरान फुल-स्क्रीन एक्सपीरियंस मिलेगा।
Red Magic 12 Pro+ का डिस्प्ले 500Hz टच सैंपलिंग रेट और 5,000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। इसमें 10-बिट कलर, 1,900 निट्स ग्लोबल ब्राइटनेस और 5,000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन कम ब्राइटनेस पर 2,592Hz PWM डिमिंग और ज्यादा ब्राइटनेस पर DC-जैसी डिमिंग तकनीक के साथ आता है।
Red Magic 12 Pro+ फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ RedCore R5 गेमिंग चिप और G1 डिस्प्ले कंट्रोल चिप भी लगाई गई है। कंपनी ने बेहतर अनुभव के लिए LPDDR5T रैम और UFS 4.1 Pro स्टोरेज का उपयोग किया है। इसकी रैम 10,667Mbps तक की स्पीड सपोर्ट करती है।
Red Magic 12 Pro+ फोन में सपोर्टेड गेम्स के लिए 2K रिजॉल्यूशन पर एक साथ सुपर-रिजॉल्यूशन और फ्रेम इंटरपोलेशन का फीचर मिलता है। यह तकनीक गेम के विजुअल्स को बेहतर बनाने और गेमप्ले को ज्यादा स्मूद कर देती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन Android 17 पर आधारित RedMagic OS 12 पर काम करता है।
Red Magic 12 Pro+ में 8,400mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 120W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। इसमें बायपास चार्जिंग फीचर भी है। जिससे गेमिंग के दौरान बैटरी को सीधे चार्जिंग पावर से फोन चलाने में मदद मिलती है।
Red Magic 12 Pro+ फोन में कंपनी का ICE कूलिंग सिस्टम भी लगाया गया है। जिसमें एक्टिव कूलिंग फैन, लिक्विड कूलिंग और एक्स्ट्रा थर्मल मटेरियल शामिल हैं। इसका बिल्ट-इन फैन 25,500rpm तक की स्पीड से चल सकता है। कंपनी के अनुसार, इस फैन को IPX8 रेटिंग मिली है। जबकि पूरे फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए Red Magic 12 Pro+ फोन के बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट वाला है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिस्प्ले के नीचे 16MP का OmniVision सेंसर दिया गया है।
Red Magic 12 Pro+ में 700Hz शोल्डर ट्रिगर्स दिए गए हैं। जो गेमिंग के दौरान एक्स्ट्रा कंट्रोल देते हैं। फोन में डुअल 1115E लीनियर स्पीकर, तीन माइक्रोफोन और X-axis लीनियर मोटर लगाई गई है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.3, NFC, IR ब्लास्टर और USB 3.2 Gen 2 पोर्ट दिया गया है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलता है। जो गेमिंग के दौरान वायर्ड हेडफोन उपयोग करने वाले यूजर्स के लिए सही है। सुरक्षा के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Red Magic 12 Pro+ की कीमत
Red Magic 12 Pro+ को चीन में तीन स्टोरेज वैरियंट में पेश किया गया है। इसकी कीमत आप नीचे देख सकते हैं। कंपनी ने फोन का Golden Saga लिमिटेड एडिशन भी टीज किया है। इसमें 24GB रैम, 1TB स्टोरेज और फोर्ज्ड-कार्बन कूलिंग डिजाइन मिलेगा। हालांकि, इसके प्राइस की डिटेल्स अभी शेयर नहीं की गई है।
- 12GB रैम + 256GB स्टोरेज: 6,999 युआन (करीब 99,175 रुपये)
- 16GB रैम + 512GB स्टोरेज: 7,999 युआन (करीब 1,13,345 रुपये)
- 16GB रैम + 1TB स्टोरेज: 8,999 युआन (करीब 1,27,527 रुपये)
यह फोन Dark Night Transparent, Silver Wing Transparent और Ice Blue Transparent कलर ऑप्शन में चीन में सेल हो रहा है।











