सस्ता Redmi 10 Prime Plus 5G स्मार्टफोन मार्केट में जल्द करेगा धाकड़ एंट्री, धांसू होंगे स्पेसिफिकेशन्स

Redmi 10 Prime Plus 5G स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह Redmi Note 11E का रिब्रांड वर्जन हो सकता है।

Join Us icon

Redmi को लेकर खबर है कि कंपनी इन दिनों अपने Redmi 10-सीरीज के नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। रेडमी का यह स्मार्टफोन भारत में Redmi 10 Prime Plus 5G के नाम से भारत में लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन के इंडियन वेरिएंट का फर्मवेयर ऑनलाइन स्टॉप किया गया है, जिससे हिंट मिलता है कि यह फोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Redmi का यह फोन इससे पहले ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड में लिस्ट किया जा चुका है। रिपोर्ट्स की माने तो Redmi 10 Prime Plus 5G स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 11E का रिब्रांड वर्जन हो सकता है।

Redmi 10 Prime Plus 5G

Redmi 10 Prime Plus 5G का फर्मवेयर ऑनलाइन स्पॉट किया गया है। इससे इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर 22041219I भी लिस्ट है। मॉडल नंबर का लास्ट में I है जो कि इसके इंडियन वेरिएंट होने की पुष्टि करता है। इस मॉडल नंबर के साथ शाओमी का यह स्मार्टफोन BIS सर्टिफिकेशन में लिस्ट किया जा चुका है। Kacper Skrzypek की माने तो Redmi 10 Prime Plus 5G स्मार्टफोन कोई नया नहीं है बल्कि यह फोन चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 11E का रिब्रांड वर्जन है।

Redmi 10 Prime Plus 5G स्पेसिफिकेशन्स

Redmi 10 Prime Plus 5G स्मार्टफोन अगर Redmi Note 11E का रिब्रांड वर्जन है, तो शाओमी का यह फोन 6.5-इंच के FHD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इसके साथ ही डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच दी जा सकती है। रेडमी का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। शाओमी के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। इसके साथ ही यह फोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित MIUI 13 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : सस्ता स्मार्टफोन Redmi 10 Prime (2022) आ रहा है इंडिया, इस नाम के साथ होगा लॉन्च

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो Redmi 10 Prime Plus 5G स्मार्टफोन में 50MP + 2MP डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। अटकलें हैं कि शाओमी कुछ ही दिनों में Redmi 10 Prime Plus 5G स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च का ऐलान कर सकता है। यह भी पढ़ें : Redmi 10 Prime भारत में Helio G88 चिपसेट के साथ होगा लॉन्च, जानें खूबियां

वीडियो : Redmi 10 Prime गेमिंग टेस्ट

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here