Redmi 12 पहले हुआ वेबसाइट पर लिस्ट, फिर बाद में हटा! प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स सब आ गई सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/06/Redmi-12.jpg
Highlights

Redmi 12 ब्रांड का नेक्स्ट मिडबजट मोबाइल फोन होगा जिसकी चर्चाऐं टेक जगत में होने लगी है। कंपनी ने अभी लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन रेडमी पुर्तगाल वेबसाइट पर गलती से फोन का प्रोडक्ट पेज लाइव हो गया और इसकी कीमत व स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया। यह पेज बाद में हटा​ लिया गया है लेकिन इस बीच जो डिटेल्स सामने आई है उन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi 12 प्राइस

कंपनी वेबसाइट पर कुछ देर के लिए लिस्ट हुए प्रोडक्ट पेज पर फोन की कीमत भी सामने आई थी। यह प्राइस €209.99 था जो इंडिया करंसी अनुसार 18,500 रुपये के करीब है। यह फोन के बेस वेरिएंट का रेट है जिसमें 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज दी गई है। लिस्टिंग में फोन का ब्लैक, व्हाईट और ब्लू कलर सामने आया है।

Redmi 12 स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.79″ FHD+ 90Hz Display
  • 50MP Rear Camera
  • MediaTek Helio G88
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • 18W 5,000mAh battery
  • स्क्रीन : रेडमी 12 में 6.79 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दिए जाने की खुलासा वेबसाइट पर हुआ है। यह पंच-होल स्टाईल वाली स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है तथ 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट प्रदान करती है।

    प्रोसेसर : आगामी रेडमी फोन में मीडियाटेक हीलियो जी99 आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की जानकारी सामने आ गई है।

    रैम/मैमोरी : फोन के दो रैम वेरिएंट्स वेबसाइट ​पर दिखे हैं जिनमें 4जीबी रैम और 8जीबी रैम दी गई है। ये 128जीबी स्टोरेज और 256जीबी स्टोरेज ऑप्शन में बिकेंगे तथा 1टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करेंगे।

    रियर कैमरा : फोटोग्राफी के लिए Redmi 12 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो/डेप्थ सेंसर शामिल रहेगा।

    फ्रंट कैमरा : सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी 12 स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की जानकारी वेबसाइट पर सामने आई है।

    बैटरी : पावर बैकअप के लिए Redmi 12 में 5,000एमएएच बैटरी दिए जाने की बात वेबसाइट पर सामने आई है। वहीं साथ ही इस फोन में 18वॉट फास्ट चार्जिंग देखने को मिलेगी।

    अन्य फीचर्स : रेडमी 12 में IP53 रेटिंग, NFC, IR Blaster के साथ ही Bluetooth 5.3 जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे